Meerut News : 20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Meerut News : मेरठ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 किलो अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त कार और गांजे की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए बरामद किए हैं।

Sushil Kumar
Published on: 24 July 2024 3:51 PM GMT
Meerut News : 20 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
X

Meerut News : मेरठ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 20 किलो अवैध गांजा, घटना में प्रयुक्त कार और गांजे की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम नवीन कुमार और नीरज यादव हैं। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, थाना टीपी नगर पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग व गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे के साथ दो अभियुक्त नवीन कुमार (30) पुत्र रनबीर सिह निवासी ग्राम फिटकरी थाना इंचौली, मेरठ और नीरज यादव (40) पुत्र श्यामबीर सिह निवासी 68/बी रोहटा रोड जवाहरनगर थाना कंकडखेडा, मेरठ को टीपी नगर क्षेत्र में बहादुर मोटर्स के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास 20 किग्रा अवैध गांजा व गांजे की बिक्री से प्राप्त पांच हजार रुपए बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना टीपी नगर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई थाना टीपी नगर प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह कर रहे थे।

लूट की घटना का मात्र 24 घंटे में अनावरण

वहीं, 23 जुलाई को हस्तिनापुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, ओमेन्द्र कुमार निवासी ग्राम करीमपुर थाना बहसूमा जनपद मेरठ ने 23 जुलाई को थाना हस्तिनापुर पर लिखित तहरीर दी थी कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने वादी की स्पलेण्डर मोटर साईकिल लूट कर ले गए हैं। जिसके सम्बन्ध में थाना हस्तिनापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में थाना हस्तिनापुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त गुड्डू उर्फ अवि पुत्र जयवीर निवासी क्यू ब्लाँक कस्बा व थाना हस्तिनापुर, मेरठ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर मोटर साईकिल स्पलेण्डर प्लस को ग्राम गजपुरा के जंगल से बरामद किया गया।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story