Meerut News: छात्रों में नहीं हुआ था झगड़ा,गलती से चली गोली के कारण जख्मी हुए थे दो छात्र, पुलिस ने किया खुलासा

Meerut News: पुलिस घायल व फायर करने वाले लड़के की तलाश की गई तो कुछ समय के बाद तीन लड़के दिल्ली रोड़ पर मिले, जिनमें से दो लड़के घायल अवस्था थे, जिनमें से एक के बाएं हाथ की हथेली तथा दूसरे के बाएं पैर में चोट लगी थी।

Sushil Kumar
Published on: 20 Oct 2024 5:37 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News

Meerut News: शहर के थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड़ पर हुई फायरिंग की घटना का पुलिस में खुलासा कर दिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रों के दो गुटों के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ था। घटना में गलती से गोली चलने के कारण दो छात्र घायल हुए थे।जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज दोपहर हुई घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आज समय करीब 11.30 बजे थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली रोड पर छात्रों में विवाद होने व फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस घायल व फायर करने वाले लड़के की तलाश की गई तो कुछ समय के बाद तीन लड़के दिल्ली रोड़ पर मिले, जिनमें से दो लड़के घायल अवस्था थे, जिनमें से एक के बाएं हाथ की हथेली तथा दूसरे के बाएं पैर में चोट लगी थी। तीनों लड़कों से नाम पूछने पर पहले ने अपना नाम खुर्शीद पुत्र आस मोहम्मद निवासी सिवाल खास थाना जानी जनपद मेरठ बताया, दूसरे ने अपना नाम शादाब पुत्र सनाकत अली निवासी उपरोक्त बताया तथा तीसरे ने अपना नाम कासिम पुत्र तैय्यब निवासी उपरोक्त बताया। कासिम के कंधे पर लटके बाग से एक तमंचा 315 बोर बरामद हुआ तथा तंमचे की नाल में एक खोखा कारतूस फंसा हुआ मिला।

तीनों लड़कों ने पूछताछ पर बताया कि हम फैज़ ए आम इंटर कॉलेज मेरठ में पढ़ते हैं। कॉलेज में हमारा उमर व उसके दोस्तों से झगड़ा हो गया था। इसीलिए कासिम अपने साथ बैग में तमंचा लाया था। हम लोग पेपर देकर बस से घर जा रहे थे। कासिम व खुर्शीद बस में पीछे दो सीट छोड़कर बैठे थे तथा शादाब खिड़की में खड़ा था। कासिम ने तमंचे को खोलकर देखना चाहा तो गलती से गोली चल गई जो कासिम के बाएं हाथ की हथेली तथा खुर्शीद की जांघ के पास पैर में लग गई। डर से हम लोग तथा बस में बैठे स्कूल के अन्य लडके भाग गए।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अभियुक्त कासिम से बरामद तमंचा मय खोखा कारतूस बरामदगी के आधार पर थाना ब्रह्मपुरी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण उपरोक्त प्रकरण में कासिम के दोनो साथी खुर्शीद व शादाब की उपरोक्त संबंध मे भूमिका की भी जांच थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story