त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की चेतावनी, कहा- उपेक्षा करना पड़ेगा भारी

Meerut News: त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के नेताओं ने आज बैठक कर यह कहा है कि राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तय करें अन्यथा इस बार वोट नहीं देंगे।

Sushil Kumar
Published on: 3 March 2024 2:15 PM GMT
मेरठ में हुई त्यागी भूमिहार महासभा की बैठक।
X

मेरठ में हुई त्यागी भूमिहार महासभा की बैठक। (Pic: Newstrack)

Meerut News: त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के नेताओं ने आज यह कहा है कि राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तय करें नहीं तो इस बार वोट नहीं देंगे।

महासभा की हुई बैठक

त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की एक आवश्यक बैठक रविवार को शास्त्री नगर मेरठ में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कर्नल अमरदीप त्यागी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में टिकट वितरण में त्यागी भूमिहार समाज को घोर उपेक्षा की गई है। राष्ट्रीय पार्टियों ने त्यागी भूमिहार समाज को टिकट नहीं दिया है। जिस कारण त्यागी भूमिहार समाज में भारी रोष है। पूर्वांचल में भी त्यागी भूमिहार समाज को टिकट वितरण में वंचित रखा गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी किसौला ने कहा कि यदि त्यागी भूमिहार समाज की टिकट वितरण में उपेक्षा की जाती है तों त्यागी भूमिहार समाज नये विकल्पों पर विचार करने को बाध्य होगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने कहा कि राजनीतिक दलों को नहीं भूलना चाहिए कि त्यागी भूमिहार समाज ने खतौली विधानसभा उप चुनाव के परिणाम के फेर-बदल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उपेक्षा करना पड़ेगा भारी

इन सभी कारणों से राजनीतिक दलों को त्यागी भूमिहार समाज की उपेक्षा करना भारी पडेगा। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में त्यागी भूमिहार समाज उसी दल को समर्थन देगा जो राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज को टिकट देगा। संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार सुनील त्यागी पिलाना ने कहा कि त्यागी भूमिहार समाज लगातार उपेक्षा झेल रहा है। अब त्यागी भूमिहार समाज को इस संबंध में ठोस निर्णय लेना लेना होगा। प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील त्यागी राजपुर ने कहा कि अब त्यागी भूमिहार समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता रतीश त्यागी और संचालन राजेश त्यागी खंदरावली ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मुकेश त्यागी, प्रदीप त्यागी, सुनील त्यागी पिलाना, राजेश त्यागी खंदरावली, प्रवीण त्यागी, सुनील त्यागी राजपुर, कर्नल अमरदीप त्यागी, संजय त्यागी पड़ा, देवेन्द्र त्यागी खंदरावली, जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी, महानगर अध्यक्ष मनोज त्यागी, दीपक त्यागी बिजौली, अशोक त्यागी धीरखेड़ा, राजकुमार त्यागी जनुपूरा, आदि मौजूद थे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story