Meerut News: त्यागी समाज की हुंकार, पिछड़ा वर्ग में शामिल करो, वरना भाजपा का बहिष्कार!

Meerut News: त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा कि यदि त्यागी बिरादरी को पिछड़ा वर्ग में शामिल नहीं किया जाता है तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा।

Sushil Kumar
Published on: 23 July 2023 2:58 PM GMT
Meerut News: त्यागी समाज की हुंकार, पिछड़ा वर्ग में शामिल करो, वरना भाजपा का बहिष्कार!
X
त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की बैठक: Photo- Newstrack

Meerut News: 2024 फतह की तैयारियों में जुटी भाजपा की त्यागी समाज ने चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, आज यहां त्यागी हॉस्टल में त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज की आर्थिक स्थिति को देखते हुए त्यागी बिरादरी को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए। यदि त्यागी बिरादरी को पिछड़ा वर्ग में शामिल नहीं किया जाता है तो आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा।

त्यागी भूमिहार रेजिमेंट के सेना में गठन की मांग

बैठक में शिक्षक नेता डॉ. उमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि त्यागी बिरादरी को शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की आवश्यकता है। डॉक्टर उमेश चंद त्यागी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति के परिवार को भी शिक्षा और रोजगार मिलना चाहिए। सभा की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ नेता चौधरी प्रदीप त्यागी रासना ने कहा कि बिरादरी की एक त्यागी भूमिहार रेजिमेंट सेना में गठन सरकार जल्द से जल्द करें। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रदीप त्यागी ने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत, नगर पालिका मे सदस्यों के मनोनयन में समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए। त्यागी बिरादरी को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए।

मुसद्दीलाल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मेरठ विपिन त्यागी ने कहा कि शीघ्र मेरठ कमिश्नरी में आरक्षण की मांग को लेकर त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा एक बड़ा करना प्रदर्शन करेगी। त्यागी भूमिहार संयुक्त महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद, स्वतंत्रता सेनानी मुसद्दीलाल त्यागी शालिग्राम शर्मा की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। बैठक के अंत में त्यागी बिरादरी को पिछड़ा वर्ग में शामिल किये जाने के अलावा सेना में त्यागी भूमिहार रेजिमेंट का गठन और नगर निगम नगर पालिका नगर पंचायत मैं त्यागी बिरादरी को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

इनकी रही मौजूदगी

बैठक मुख्य रूप से रतीश प्रकाश त्यागी, रचित त्यागी, देवेंद्र त्यागी, सुचंद्रवीर त्यागी, सत्य प्रकाश त्यागी, नारायण त्यागी, संजीव त्यागी, रविंद्र त्यागी, सतीश त्यागी, अनुज त्यागी, संदीप त्यागी, प्रमोद त्यागी, अखिल त्यागी, विपिन त्यागी, सुनील त्यागी, पिलाना सुनील त्यागी, देवेश त्यागी, अक्षय त्यागी, प्रवीण त्यागी, विजय त्यागी, कपिल त्यागी, नरेंद्र त्यागी, कपिल त्यागी, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, गुलशन त्यागी, विजेंदर त्यागी, शांति त्यागी, अशोक त्यागी, मनोज त्यागी आदि लोग उपस्थित रहे।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story