Meerut News: अवैध हथियार सप्लायर गिरोह का एटीएस ने किया भंडाफोड़, एक गिरफ्तार,10 पिस्टल बरामद

Meerut News: एटीएस ने हथियारों की तस्करी और आपूर्ति में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक सदस्य को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया।

Sushil Kumar
Published on: 15 Feb 2024 10:10 AM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack) 

Meerut News: यूपी आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने हथियारों की तस्करी और आपूर्ति में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ कर एक सदस्य को मेरठ से गिरफ्तार किया है। इसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। एटीएस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इनके कब्जे से 32 बोर की 10 पिस्टल तथा 12 मैगजीन आदि बरामद की गई है। गिरफतार अभियुक्त इन्दौर (म0प्र0) से पिस्टल मंगवाकर मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली एवं उत्तराखण्ड में इनकी सप्लाई करता है। गिरफतार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई मेरठ बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों में अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनायें प्राप्त हो रहीं थी। कल मुखबिर ने सूचना दी थी कि विनय त्यागी नाम का अवैध शस्त्र तस्कर मवाना बस स्टैड स्थित पेट्रोल पम्प में अपने साथी रक्षित त्यागी को अवैध शस्त्र (पिस्टल) देने वाला है। इस सूचना पर सुनील कुमार निरीक्षक के नेतृत्व में एटीएस की एक टीम ने कल रात थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मवाना बस स्टैड स्थित पेट्रोल पम्प के पास से विनय त्यागी पुत्र योगेन्द्र त्यागी को गिरफ्तार किया।

दूसरा शख्स मौके से फरार

दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा तथा पकडे गये व्यक्ति के हाथ में पकडे हुये पिठठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 10 अवैध पिस्टल 32 बोर की बरामद हुई। गिरफ्तार विनय त्यागी जनपद सहारनपुर के थाना देवबन्द के गांव अम्बेटा शेख का निवासी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना सिविल लाइन जनपद मेरठ पर मु0अ0सं0 53/2024 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कराकर, दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त से अवैध पिस्टलों के बारे में विस्तृत पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रक्षित त्यागी का रूहाना जनपद मुजफ्फरनगर स्थित टोल का ठेका था वह भी इसी टोल पर कार्य करता था। यही से उसकी मुलाकात रक्षित त्यागी से हुई। इसके बाद कभी-कभी रक्षित त्यागी उससे अपनी मां मीनू त्यागी को कुछ सामान जेल में भी पहुंचाने के लिये भेज देता था। कुछ दिनों बाद रक्षित त्यागी ने उसे 02 एटीएम कार्ड देकर इन्दौर म0प्र0 से अवैध शस्त्र लाने भेजा। इन एटीएम कार्ड से पैसे निकालकर उसे इन्दौर वाली पार्टी को देने को कहा था। वह जब देहात इलाकें में पहुंच जाता तो 02 व्यक्ति उसके पास आते और उसे अवैध पिस्टल देकर पैसे लेकर चले जाते। वह अवैध पिस्टलों को अपने बैग में रखकर वापस लाकर रक्षित त्यागी को दे देता था। इससे पूर्व भी यह 02 बार इन्दौर म0प्र0 से अवैध पिस्टल ला चुका है। रक्षित त्यागी ही इसकी दिल्ली से इन्दौर आने-जाने की ट्रैन की टिकट बुक करता था तथा एक बार के उसे 15 हजार रूपये देता था।

आज भी यह रक्षित त्यागी के कहने पर इन्दौर म0प्र0 से यह 10 पिस्टल लेकर आया था। यह 10 पिस्टल रक्षित त्यागी को मेरठ में ही किसी को देनी थी। यह और रक्षित त्यागी उसी व्यक्ति के यहां पर आने का इंतजार कर रहे थे कि इसे पकड लिया। रक्षित त्यागी कुख्यात अपराधी विक्की त्यागी का बेटा है तथा इसकी मां मीनू त्यागी वर्तमान में जिला कारागार अम्बेडकरनगर में निरूद्ध है। विक्की त्यागी गैंग को रक्षित त्यागी ही संचालित कर रहा है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story