Meerut News: अब गंगा किनारे तैयार होगा अर्बन जंगल, वन विभाग लगाएगा हजारों पौधे

Meerut News: गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए दोनों किनारों पर ग्रीन बेल्ट डेवलप की जाएगी। प्रदेश से गुजर रही गंगा के पाट के दोनों किनारों पर पांच-पांच किलोमीटर के दायरे में वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

Sushil Kumar
Published on: 28 May 2024 4:52 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: मेरठ में घटती हरियाली और प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए गंगा किनारे पौधो रोपे जाएंगे। इसके लिए स्थानीय वन विभाग ने पौधारोपण अभियान शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभियान में जिले की सरकारी मशीनरी, स्थानीय लोग मिलजुल कर जिम्मेदारी निभाएंगे। गंगा को अविरल और निर्मल बनाने के लिए दोनों किनारों पर ग्रीन बेल्ट डेवलप की जाएगी। प्रदेश से गुजर रही गंगा के पाट के दोनों किनारों पर पांच-पांच किलोमीटर के दायरे में वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा। वन अधिकारी ने बताया कि गंगा में अशुद्धियों को दूर करने और शहर में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए ग्रीन बेल्ट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनमें औषधीय पौधों के साथ प्रदूषण को कम करने वाले पौधे भी शामिल किए जाएंगे।

गंगा किनारे स्थित वन क्षेत्र बनाने के लिए राजकीय भूमि, सामुदायिक भूमि, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल समेत अन्य जगहों पर पौधरोपण किया जाएगा। गंगा नदी के किनारे पौधे लगाए जाने के कई फायदे हैं। गंगा में कटान कम होगी, गंगा किनारे भूजल का स्तर तेजी से बढ़ेगा, इससे गंगा का जलस्तर सुधरेगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकार वन एवं पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही है। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण शुरु किया गया है। हम सभी को पर्यावरण को लेकर चिंतित होना चाहिए। जीवन की चकाचौंध में हमने खुद को भुला दिया है। पर्यावरण को लेकर सरकार गंभीर है। पर्यावरण के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। पर्यावरण के बारे में भारतियों से ज्यादा कोई नहीं जानता।

पौधारोपण अभियान को लेकर आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में तथा डीएफओ मेरठ राजेश कुमार की उपस्थिति में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया I बैठक में समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को जल्द से जल्द सूचना पूर्ण करके देने एवं जनपद मेरठ में गंगा किनारे एवं उसकी सहायक नदियां हिंडन ,काली(पूर्व), बुढ़ी गंगा के 5 किलोमीटर के दायरे में पौधारोपण के लिए गड्ढा खुदान की सूचना जल्द से जल्द वन विभाग को देने हेतु निर्देशित किया गया। डीएफओ राजेश कुमार द्वारा समस्त विभाग से पौधारोपण अभियान हेतु दो बड़ी साइट चिन्हित कर उसकी सूचना देने के लिए कहा गया। बैठक में जनपद के समस्त उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story