Meerut News: पहले पति को डंडे से पीटा, फिर फेंक दिया तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut Crime: एक महिला ने पहले तो अपने पति को जी भर के पिटा फिर पति के विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब की छींटे आंख में जाने से उसकी रोशनी भी प्रभावित हो गई।

Sushil Kumar
Published on: 22 Oct 2023 5:03 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Social Media)

Meerut News: पति द्वारा पत्नी अथवा किसी पुरुष द्वारा महिला के चेहरे पर तेजाब फेंकने की घटनाएं तो आम है लेकिन यहां उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने पहले तो अपने पति को जी भर के पिटा फिर पति के विरोध करने पर उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब की छींटे आंख में जाने से उसकी रोशनी भी प्रभावित हो गई। मेरठ शहर के थाना लिसाड़ीगेट पुलिस ने अपने पति पर तेजाब फेंकने वाली महिला इस महिला को आज गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि क्षेत्र के मेवगढ़ी में पति नदीम के चेहरे पर उसकी पत्नी ने उस समय तेजाब डालकर झुलसा दिया था, बृहस्पतिवार रात में जब वह सो रहा था।

चेहरे पर फेका तेजाब

आरोप है कि नाजिम की उसकी पत्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर डंडे से पिटाई भी की। विरोध करने पर तेजाब डाल दिया। तेजाब की छींटे आंख में जाने से उसकी रोशनी भी प्रभावित हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई दिनों से आपस में विवाद चल रहा था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता था। घटना के दिन यानी गुरुवार को झगड़े ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब महिला ने डंडे से अपने पति की न सिर्फ पिटाई की बल्कि उसके चेहरे पर तेजाब भी फेंक दिया।

आरोपी महिला को गिरफ्तार

थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने आज शाम बताया कि आरोप सही पाए जाने पर महिला के पति नदीम की तहरीर पर आरोपी महिला शबनम पुत्री पर पंजीकृत मुकदमा संख्या-606/2023 धारा-326ए/323 आईपीसी से मुकदमा दर्ज कर उसे आज एक मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्व थाना लिसाडी गेट पर विधिक कार्यवाही की गयी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम मे उ0नि0 श्री पंकज शर्मा,है0का0 लेखराज महिला सिपाही पूजा शामिल थी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story