यति नरसिंहानंद को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका तो बिफरे,..CM योगी से कहा- हिंदुओं की आवाज़ दबाकर, नहीं बन पाएंगे PM

Meerut News: हिंदू महानगर मंच के पूर्व अध्यक्ष सचिन सिरोही के अनुसार, 'खरखौदा थानाध्यक्ष राजीव कुमार और लोहिया नगर थानाध्यक्ष केपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पुलिस की ताकत दिखाते हुए एक संन्यासी के साथ गाली-गलौज की।

Sushil Kumar
Published on: 10 Nov 2023 1:10 PM GMT (Updated on: 10 Nov 2023 1:16 PM GMT)
X

Yati Narsinghanand (Social Media)

Meerut News: शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज (Yati Narsinghanand) को मेरठ पुलिस ने वापस भेज दिया है। दरअसल, वो 'जनसंख्या समाधान फाउंडेशन' के अध्यक्ष अनिल चौधरी के समर्थन में एक दिवसीय उपवास के लिए मेरठ जिला मुख्यालय जा रहे थे। खरखौदा के पास पुलिस ने यति नरसिंहानंद गिरी को वापस भेज दिया।

हिंदू महानगर मंच के पूर्व अध्यक्ष सचिन सिरोही (Sachin Sirohi) के अनुसार, 'खरखौदा थानाध्यक्ष राजीव कुमार और लोहिया नगर थानाध्यक्ष केपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पुलिस की ताकत दिखाते हुए एक संन्यासी के साथ गाली-गलौज की। उन्हें वापस डासना शिवशक्ति धाम छोड़ा दिया।

'हिंदुओं की आवाज़ दबाकर, कभी नहीं बन पाएंगे PM'

सिरोही के मुताबिक, पुलिस की इस अन्यायपूर्ण कार्यवाही से अपमानित और दुखी महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज ने एक वीडियो जारी कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को याद दिलाया है कि एक समय था जब खुद आपने संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए प्रयास किया था। आज योगी जी स्वयं यह कानून बनाने की स्थिति में हैं। मगर, वो कानून की मांग करने वालों को हर तरह से कुचल रहे हैं। उन्होंने कहा, एक बात योगी जी अच्छी तरह समझ लें कि हिन्दुओं की न्यायसंगत आवाज को दबाकर वो कभी प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।'

...तब हिन्दुओं के हिस्से आएगी कभी न खत्म होने वाली गुलामी

यति नरसिंहानंद ने अपने वीडियो में कहा, 'हिन्दुओं का विश्वास बिल्कुल टूट जाएगा, तो फिर कौन आपको वोट देगा? अगर मुस्लिम तृप्तिकरण इसी तरह चलता रहा तो नरेंद्र मोदी वर्तमान युग के पृथ्वीराज चौहान सिद्ध होंगे, जो सत्ता का हस्तांतरण सीधा मुसलमान को कर हिमालय या कहीं और चले जायेंगे। तब हिन्दुओं के हिस्से में आएगी कभी भी ना खत्म होने वाली इस्लामिक गुलामी और बर्बादी।' आपको बता दें, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज इससे पहले दिल्ली-यूपी बॉर्डर और गाज़ियाबाद जिला मुख्यालय से भी खदेड़े जा चुके हैं।

बढ़ती मुस्लिम आबादी बड़ी समस्या

उन्होंने आगे कहा, 'भयानक रूप से बढ़ती हुई मुस्लिम जनसंख्या केवल भारत की नही, बल्कि सारी दुनिया की वर्तमान की सबसे बड़ी समस्या है। भयानक रूप से बढ़ती हुई मुस्लिम जनसंख्या सम्पूर्ण मानवता के विनाश का कारण बन सकती है। अतः इसे रोका जाना बहुत जरूरी है।'

'भारत सरकार में इतना दम नहीं, कि..

यति नरसिंहानंद ने ये भी कहा कि, 'भारत सरकार में इतना दम नहीं है कि वो कोई ऐसा कानून बना सके जो इस्लाम के जिहादी ना स्वीकार करें। ऐसे में अब जनसंख्या नियंत्रण के लिये कोई कठोर कानून बनाना सम्भव नहीं है।अगर, कोई कानून बना तो ऐसा बनेगा जिसका मुस्लिम जनसंख्या पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह सब जानते हुए भी हम केवल अनिल चौधरी के सम्मान के लिये इतना संघर्ष कर रहे हैं। सरकार कितना ही दमन और अत्याचार क्यों ना कर ले पर वो लड़ने वाले हिन्दुओ का हर कीमत पर साथ देंगे।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story