Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ लड़की से छेड़छाड़ करने वाला युवक, गोली मारकर की थी हत्या

Meerut News: किशोरी की गोली मारकर हत्या कर फरार चल रहे युवक की आज रात फलावदा पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। युवक ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस के ऊपर फायरिंग की।

Sushil Kumar
Published on: 23 Jan 2024 4:47 PM GMT
Meerut News
X

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी की गोली मारकर हत्या कर फरार चल रहे युवक की आज रात फलावदा पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। युवक ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस के ऊपर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने अवैध असलहा मय कारतूस बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश बहादुर के अनुसार कल सुबह फलावदा कस्बे में एक किशोरी की गोली मार कर हत्या कर आरोपी युवक फरहान फरार हो गया था। घटना के संबंध में फलावदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 13/2024 धारा 354ए/354डी/452/302/34 भादवि व 3/5/25/27 आयुध अधिनियम में दर्ज किया था। आरोपी की तलाश की जा रही थी।

आज रात मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त फरहान पुत्र उस्मान निवासी मौ0 शहीद भगतसिंह कस्बा व थाना फलावदा जनपद मेरठ जो सनौता मोजीपुरा रोड़ के पास स्थित आरिफ की टयूबैल पर बैठा हुआ हैं। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष राजेश कुमार काम्बोज की अगुवाई में पुलिस टीम

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आरिफ की टयूबैल की तरफ जा रहे थे तो अभियुक्त फरहान द्वारा पुलिस टीम को देखते ही पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त फरहान घायल हो गया। अभियुक्त फरहान उपरोक्त को घायलावस्था में नाम पता पूछते हुए सनौता मोजीपुरा रोड़ पर आरिफ की टयूबैल के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा 315 बोर नाल में फंसा हुआ व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। जिसके सम्बन्ध में थाना फलावदा पर मु0अ0सं0 14/2024 धारा 307 भादवि व 3/25 आयुध अधिनियम (पुलिस मुठभेड़) पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को उपचार हेतु भेजा गया है एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story