×

Gorakhpur News: जीएसटी पंजीकरण को लेकर गोरखपुर में मेगा सेमिनार, अधिकारियों से लेकर विधायकों ने बताया कैसे होगा लाभ

Gorakhpur News: राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीयन जागरुकता अभियान 2022 के तहत शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक मैरेज हाउस में मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया।

Purnima Srivastava
Published on: 29 July 2022 3:12 PM GMT
Mega seminar in Gorakhpur regarding GST registration, from officers to MLAs told how it will be beneficial
X

गोरखपुर: जीएसटी पंजीकरण को लेकर गोरखपुर में मेगा सेमिनार

Gorakhpur News: राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा पंजीयन जागरुकता अभियान 2022 (Registration Awareness Campaign 2022) के तहत शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक मैरेज हाउस में मेगा सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों से लेकर भाजपा विधायक (BJP MLA) ने यह बताया कि जीएसटी पंजीकरण (GST Registration) व्यापारियों से टैक्स वसूलने का जरिया मात्र नहीं है। इससे योजनाएं बनाने और व्यापारियों को मदद में भी इस्तेमाल किया जाता है।

सेमिनार में व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन के लिए जागरूक करते हुए मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदन्त (Pushpdant, Vice President, Uttar Pradesh Traders Welfare Board) ने कहा कि अधिकारी और व्यापारी के बेहतर सामंजस्य से सरकार विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहती है। पंजीयन से केवल विभाग का लाभ नहीं है, इससे व्यापारियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाने में मदद मिलती है।

पहल गोरखपुर

श्री जैन ने कहा कि पंजीयन सिर्फ टैक्स के लिए नहीं है, बल्कि इससे व्यापारी कल्याण की कई सुविधाएं मिलती हैं। जिसे व्यापारी पाने का वाजिब हकदार होता है। एडीएम राजेश सिंह वित्त ने पंजीकरण की आवश्यकता को बताते हुए 'पहल गोरखपुर' के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की कोई दिक्कत हो तो वह मोबाइल नंबर 9454417615 पर लीगल सलाह ले सकते हैं।

आभार ज्ञापन संयुक्त आयुक्त राज्यकर पीसी गुप्ता ने तथा संचालन राज्यकर अधिकारी अंकित त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन अनूप कुमार पांडेय का था। इस दौरान व्यापारी नेता जवाहर कसौधन, मनोनीत पार्षद और व्यापारी नेता मदन अग्रहरि, अनूप किशोर अग्रवाल, मनोज, पद्म अग्रवाल, नरेश बजाज, मनीष चांदवासिया, जगत जायसवाल, अशोक जालान, संतोष अग्रवाल, सत्यप्रकाश मुन्ना, सुभाष चंद्र, रमेश चंद्र गुप्ता, सूरज भारती, रश्मि राजपूत आदि मौजूद रहे।

कुछ से टैक्स लेकर सभी का विकास करती है सरकार

विशिष्ट अतिथि चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारियों और अधिकारियों की मौजूदगी में हो रहा मेगा सेमिनार यह तय करता है कि व्यापारी और अधिकारी पुरानी सोच से बाहर निकलें। अधिक से अधिक पंजीयन इस लिए भी जरूरी है कि सरकार व्यापारियों के हित में और बेहतर काम कर सके। सीएम योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास के मंत्र को केन्द्र में रखकर प्रदेश का समग्र विकास कर रहे हैं।

इसीलिए व्यापारियों के कल्याण के लिए पंजीयन जरूरी है। जीएसटी पंजीयन व्यापारियों के लिए ही है। इसलिए अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन होगा तो यह कल्याणकारी योजनाओं में मददगार साबित होगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि सरकार लेती कुछ लोगों से है, लेकिन देती सभी को है। गांव की सड़कों से लेकर शहर की गलियां इसी टैक्स से बेहतर बनती हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story