मायाकाल में भर्ती स्मारक कर्मचारी बेसहारा, योगी से मांग रहे न्याय

Rishi
Published on: 10 Jan 2018 1:12 PM GMT
मायाकाल में भर्ती स्मारक कर्मचारी बेसहारा, योगी से मांग रहे न्याय
X

लखनऊ : मायावती के शासनकाल में स्मारकों और पार्कों की देखभाल के लिए भर्ती हुए कर्मचारी अब खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आसमान वेतन और स्थायीकरण न होने से परेशान कर्मचारियों ने बुधवार को राज्य कर्मचारी की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि मायावती के शासन में उनकी भर्तियां हुई लेकिन अब वे दिहाड़ी मजदूर बनकर रह गए हैं। कोई उनकी सुनने वाला नहीं है।

बुधवार को उत्तर प्रदेश स्मारक, पार्क कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्मारक समिति के कर्मचारियों ने एलडीए के समक्ष 15 सूत्रीय मांगे रखी। जिसमे उचित वेतन, प्रमाणपत्र और मृतक आश्रितों के लिए नौकरी की मांगे प्रमुख रही।

कर्मचारियों ने बताया की एलडीए हमारी मांगों को नहीं मान रहा है इसलिए हमें प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा। बताया की हमें मानक के अनुसार ग्रेड पे मिलना चाहिए। वेतन के साथ ही चिकित्सा और आवास की सुविधा मिले। मृतक आश्रितों को तत्काल नौकरी दी जाये। इसके आलावा स्मारक कर्मचारियों का स्थायीकरण हो और प्रमाणपत्र मिले, एरियर और बोनस का बकाया भुगतान किया जाए।

उनकी मांग है कि 2014 में कर्मचारियों पर लगे पुलिस केस वापस लिए जाए। सभी कर्मचारियों का खाता खुलवाया जाए। राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले। प्रदर्शन के दौरान हजारों कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने एलडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में काफी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story