×

मातम में बदली ममता: मां ने 2 बच्चों को छत से फेंका, एक की मौत

Admin
Published on: 27 March 2016 7:42 AM GMT
मातम में बदली ममता: मां ने 2 बच्चों को छत से फेंका, एक की मौत
X

कानपुरःपनकी में मां ने अपने दो बच्चों को छत से फेंक दिया। परिजनों ने घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया, जहां एक बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही परिजनों ने कहा कि मां मानसिक रूप से विक्षिप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन कर रही है।

panki1

क्या है मामला?

-थाना कल्याणपुर इलाके के पनकी निवासी नीरज वर्मा प्राइवेट नौकरी करता है।

-परिवार में सूर्यांश(09),अंश(05) और पत्नी सीमा अन्य परिवार वालों के साथ रहते है।

-पति ने कहा कि वह काम से घर के बाहर था।

-घर से अचानक फोन आया की सीमा ने दोनों बच्चों को छत से फेंक दिया है।

-घर वालों ने दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

panki3

क्या कहते हैं परिजन?

-परिवार वालों ने कहा कि सीमा अपने साथ दोनों बच्चों को छत पर ले जा रही थी।

-जब तक घर के लोग रोकते तब तक सीमा ने दोनों बच्चों को छत से फेंक दिया।

-सीमा खुद भी कूदने जा रही थी, लेकिन आस आस के लोगों ने रोक लिया।

-सीमा की दिमागी हालत ठीक नहीं है, इस वजह से यह घटना हो गई।

-फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Admin

Admin

Next Story