×

मौसम विभाग की वेबसाइट को लगी ठंड, आगरा का न्यूनतम तापमान 97 डिग्री सेल्सियस

जिन लोगों ने वेबसाइड खोली, वे तापमान के कई आंकड़े देखकर हैरान रह गए। ठंड की भीषण मार झेल रहे आगरा जैसे जिले का न्यूनतम तापमान वेबसाइट में 97 डिग्री सेल्सियस दिखा। यूपी के मुरादाबाद सहित कई जिलों के न्यूनतम तापमान के आंकड़े गायब थे।

zafar
Published on: 11 Dec 2016 9:29 AM GMT
मौसम विभाग की वेबसाइट को लगी ठंड, आगरा का न्यूनतम तापमान 97 डिग्री सेल्सियस
X

मौसम विभाग की वेबसाइट को लगी ठंड, आगरा का न्यूनतम तापमान 97 डिग्री सेल्सियस

लखनऊ: राजधानी समेत पूरे उत्तर भारत में ठण्ड का कहर जारी है। ऐसे में लोग अपने अपने शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान जानने के लिए भारत के मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट यानि मौसम विज्ञान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का सहारा लेते हैं। लेकिन रविवार को इस वेबसाइट में आश्चर्यजनक आंकड़े देखने को मिले।

आगरा के तापमान ने चौंकाया

-रविवार को मौसम विज्ञान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.imd.gov.in ने आश्चर्यजनक तापमान दिखाए।

-जिन लोगों ने वेबसाइड खोली, वे तापमान के कई आंकड़े देखकर हैरान रह गए।

-आगरा जैसे जिले का न्यूनतम तापमान वेबसाइट में 97 डिग्री सेल्सियस दिखा।

-जिले के ग्राफ में न्यूनतम टेम्परेचर 90 डिग्री सेल्सियस से अधिक और 100 डिग्री सेल्सियस से कम दिखाया गया।

-वहीं, यूपी के मुरादाबाद सहित कई जिलों के न्यूनतम तापमान के आंकड़े गायब थे।

-मौसम विज्ञान विभाग की इस आधिकारिक वेबसाइट में कई अन्य जिलों के ग्राफ में भी गलत तापमान दर्ज मिला।

क्या बोले जिम्मेदार

-मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि ऐसा वेबसाइट में तकनीकी खामी के चलते दिख रहा है।

-हमने सर्वर से इसको सही करने के लिए अपने आईटी डिपार्टमेंट को कहा है।

-निदेशक ने बताया कि इस तकनीकी खामी को जल्द दूर कर लिया जाएगा।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

मौसम विभाग की वेबसाइट को लगी ठंड, आगरा का न्यूनतम तापमान 97 डिग्री सेल्सियस

मौसम विभाग की वेबसाइट को लगी ठंड, आगरा का न्यूनतम तापमान 97 डिग्री सेल्सियस

zafar

zafar

Next Story