×

नाराज फौजी ने दी UP पुलिस को धमकी, कहा- नौकरी छोड़ बन जाऊंंगा पान सिंह तोमर

By
Published on: 13 Oct 2016 10:54 AM GMT
नाराज फौजी ने दी UP पुलिस को धमकी, कहा- नौकरी छोड़ बन जाऊंंगा पान सिंह तोमर
X

pan-singh-tomar

शाहजहांपुर: सीमा पर दुश्मनों से लोहा ले रही भारतीय फौज के अपने घर भी यूपी में महफूज नहीं हैं। यूपी पुलिस की एक और नाकामी सामने आई है। राजस्थान बार्डर पर तैनात एक फौजी ने यूपी पुलिस को पानसिंह तोमर बनने की धमकी दी है। घर में पड़ी लाखों की डकैती से नाराज फौजी का आरोप है कि पुलिस खुलासा करने की बजाए उसे बेइज्जत कर रही है। फौजी का कहना है कि अगर वो पानसिंह तोमर बना तो उसके लिए यूपी पुलिस जिम्मेदार होगी।

फौजी ने पकड़ा था डकैत

-फौजी के घर पड़ी डकैती में शामिल एक डकैत को फौजी ने खुद पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

-लेकिन पुलिस ने सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव के चलते डकैत को छोड़ दिया।

-फौजी के इस फैसले से पिता भी उसके साथ खड़े नजर आ रहे हैं।

-वहीं पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।

यूपी पुलिस से नाराज है फौजी

-इस भारतीय फौजी का नाम उमेश सिंह है जो कि मौजूदा वक्त में पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान बार्डर पर तैनात है।

-उमेश सिंह यूपी पुलिस से बेहद नाराज है और इसी के चलते उसने फौज की नौकरी छोड़कर पानसिंह तोमर बनने की धमकी दी है।

क्या है पूरा मामला

-थाना सिंधौली कस्बे के रहने वाले सैनिक उमेश सिंह के मां-बाप विजय सिंह यहां अकेले रहते हैं।

-फौजी उमेश ने बताया कि 5 अक्टूबर 2016 की रात हथियारबंद डकैतों ने घर में घुसकर उसकेे परिवार को बंधक बनाकर लगभग पांच लाख के जेबर और नकदी लूट ली थी।

-साथ ही डकैत उसकी लाईसेन्सी बंदूक भी अपने साथ लूटकर ले गए थे।

-बॉर्डर पर तैनात फौजी को जैसे ही डकैती की खबर मिली तो वो छुट्टी लेकर घर पहुंचा।

-अपने मां बाप से घर में पड़ी डकैती के बारे में जानकारी ली।

-इसके बाद लोगों की मदद से फौजी उमेश ने डकैती की मुखबिरी करने वाले युवक सहित तीन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

-लेकिन पुलिस ने सपा नेता के फोन पर ही तीनों आरोपियों को थाने से छोड़ दिया।

-इसके बाद जब ये फौजी एसपी के पास मदद की गुहार लगाने के लिए गया तो एसपी ने कोई कार्यवाही करने के बजाए फौजी को जमकर बेइज्जत किया।

-पुलिस की बेज्जती से नाराज फौजी ने फैसला किया है कि वो फौज की नौकरी छोड़कर पान सिंह तोमर बनकर डकैतों को अपने ढंग से सजा देगा।

-फौजी उमेश सिंह का कहना है कि उसने कई बार सीमा पर आतंकियों को ढेर किया और दुश्मनों को मुंह की खिलाई है।

-लेकिन वो अपने ही देश में पुलिस और नेताओं के सामने हार गया है।

-यहां पुलिस नेताओं के दबाव में अपराधियों को छोड़ रही हैं।

-उमेश की माने तो उसके घर पङी डकैती के बाद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की।

-इसकी शिकायत जब फौजी ने एसपी मनोज कुमार से की एसपी ने उसको ही डिस्पलिन सिखाते हुए बेइज्जत किया।

फौजी के पिता विजय सिंह ने क्‍या कहा

-थाने और पुलिस के अधिकारियोंं के पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहेे हैंं लेकिन सुनने वाला कोई नहींं है।

-अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई। फौजी के पिता अपने बेटे के फैसले के साथ में खड़े होने की बात कर रहे हैं।

आगे की स्‍लाइड्स में देखें और तस्‍वीरें...

up

loot

police

Next Story