×

Milkipur By-Election Result 2025: सपा के हाथ से फिसल रही मिल्कीपुर सीट, BJP के चंद्रभान पासवान 40 हजार वोटों से आगे

Milkipur By-Election Result 2025: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भी दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ मतगणना जारी है। इस सीट पर 30 राउंड में मतदान होने हैं। 13 वें राउंड की गिनती में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभान पासवान सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं।

Sakshi Singh
Published on: 8 Feb 2025 11:10 AM IST (Updated on: 8 Feb 2025 11:28 AM IST)
Milkipur By-Election Result 2025
X

Milkipur By-Election Result 2025

Milkipur By-Election Result: दिल्ली विधानसभा चुनावों के साथ उत्तर प्रदेश के एक सीट मिल्कीपुर विधानसभा पर उपचुनाव हुआ। इस सीट का भी फैसला आज होना है। मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों के बीच समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पीछे हैं। वहीं बीजेप के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।

मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए 30 राउंड में मतगणना होनी है। जिसमें से खबर लिखने तक 16 राउंड तक गिनती हो चुकी है। 17वें राउंड की गिनती चालू जिसमें बीजेपी प्रत्याशी 40 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त हासिल की है।

अजीत प्रसाद दूसरे पायदान पर

बीजेपी के चंद्रभान पासवान को 40501 वोटों से बढ़त है। इन्हें अब तक 50 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं सपा के अजीत प्रसाद को मिले 25 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। इसी के साथ वे दूसरे पायदान पर हैं। इस सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संतोष कुमार फिलहाल तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

तीसरे राउंड में ही बीजेपी को भारी बढ़त

मिल्कीपुर सीट पर तीन राउंड की गणना में सवेरे दस बजे तक इस सीट पर भाजपा के चंद्रभूषण पासवान17 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे थे। चंद्रभूषण पासवान ने शुरुआत से ही बढ़त बना लिया था। यहां उनका प्रमुख मुकाबला समाजवादी पार्टी के अजीत प्रसाद से है। अजीत प्रसाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और फैजाबाद सीट से सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे हैं।

इसलिए हुआ उपचुनाव

साल 2024 लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद से संसदीय चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके पहले वे मिल्कीपुर विधानसा से विधायक थे। उनके सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। जिसपर उपचुनाव बीते 5 फरवरी को हुआ। बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के अंर्तगत आता है।



Sakshi Singh

Sakshi Singh

Senior Content Writer

मेरा नाम साक्षी सिंह है। मूलत: प्रयागराज की रहने वाली हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट हूं। मैंने बैचलर और मास्टर दोनों ही जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन विषय से किया है। पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण (प्रिंट) से किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में प्रयागराज में फील्ड रिपोर्टर रही। इसके बाद मैंने अमृत विचार, राजस्थान पत्रिका और नवभारत डिजिटल में लगभग 18 महीने बतौर कंटेट राइटर काम किया। इस संस्थान में नेशनल और इंटरनेशनल की रियल टाइम की खबरें लिखती रही। इसके साथ ही इस संस्थान में मैंने यहां शिफ्ट इचार्ज के तौर पर टीम भी लीड किया है। इस क्षेत्र में काम करते हुए लगभग साढ़े तीन साल से ज्यादा समय हो गए हैं। मेरी रुचि और पकड़ लगभग सभी विषयों पर है। लेकिन इंडियन पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में विशेष दिलचस्पी है।

Next Story