×

पूर्व सपा MLA पर अपहरण का आरोप, कभी LADY DON कही जाती थीं पूर्व DGP की पत्नी

चीनी मिलकर्मी ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक गीता सिंह ने उनका अपहरण कर लिया था। उन्हें लखनऊ में रखा गया और इलेक्ट्रिक शॉक देकर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद उसकी 14 बिसवा ज़मीन और घर जबरन बैनामा करा लिया गया।

zafar
Published on: 26 Dec 2016 7:50 AM GMT
पूर्व सपा MLA पर अपहरण का आरोप, कभी LADY DON कही जाती थीं पूर्व DGP की पत्नी
X

पूर्व सपा MLA पर अपहरण का आरोप, LADY DON कही जाती हैं पूर्व DGP की पत्नी

बलरामपुर: एक मिलकर्मी ने पूर्व विधानसभा सदस्य और प्रदेश के पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह की पत्नी गीता सिंह पर अपहरण करके जबरन जमीन लिखवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मिलकर्मी ने कहा है कि बिजली के शॉक देकर उनसे लाखों रुपए मूल्य की जमीन जबरन बैनामा करवा ली गई। पूरे मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है।

गंभीर आरोप

-चीनी मिलकर्मी रामपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक गीता सिंह ने कोतवाली देहात क्षेत्र के गांधी चबूतरा से उनका अपहरण कर लिया था।

-अपहरण के बाद उन्हें लखनऊ में उनके निवास A-9 लारेन्स टोरेन्स, अशोक मार्ग पर रखा गया और और इलेक्ट्रिक शॉक देकर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया।

-इसके बाद पीड़ित को एक इनोवा गाड़ी की डिक्की में डाल कर 28 अक्टूबर को उनके गांव लाया गया. जहा उनकी 14 बिसवा ज़मीन और घर जबरन बैनामा करा लिया गया।

जबरन लिखवा ली जमीन

-आरोप है कि उन्हें बलरामपुर ले जाकर पोरस बहादुर सिंह के घर पर दस्तावेज तैयार किए गए और कागजात पर दस्तखत व अंगूठा लिया गया।

-इसके बाद 05 नवंबर को उन्हें उपनिबंधक कार्यालय, बलरामपुर ले जाकर एक प्रतीक्षा कक्ष में बंद रखा गया और शाम को कमरे से निकालकर बैनामे की प्रक्रिया पूरी की गयी।

-रामपाल सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक गीता सिंह ने लखनऊ में तैनात आईजी रजिस्ट्रार ओपी सिंह से बलरामपुर फोन करवाया था।

-ओपी सिंह के आदेश पर उपनिबंधक कार्यालय के बीके मौर्य ने पूर्व विधायक और पूर्व डीजीपी के रसूख में बिना कोई पूछताछ किये ही बैनामा करा दिया।

-आरोप है कि इसके बाद पीड़ित रामपाल को पूर्व विधायक और उनके गुर्गो ने चीनी मिल ले जाकर डोंगा लिपिक के पद से जबरन इस्तीफ़ा दिलवा दिया।

-पीड़ित का आरोप है कि जमीन और नौकरी छिन जाने से वह भुखमरी के कगार पर हैं।

कौन हैं गीता सिंह

-गीता सिंह 2002 में समाजवादी पार्टी से बलरामपुर की सदर सीट से विधानसभा सदस्य चुनी गई थीं।

-गीता सिंह उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख रह चुके यशपाल सिंह की धर्मपत्नी हैं।

-विधानसभा सदस्य रहने के दौरान भी गीता सिंह पर दबंगई के आरोप लगते रहे थे।

-उस समय लोग गीता सिंह को द लेडी डॉन के नाम से भी संबोधित करने लगे थे। यह नाम अखबारों की हेडिंग भी बन चुका है।

-मामले में जब गीता सिंह से संपर्क किया गया, तो उन्होंने जबर्दस्ती करने के आरोपों को निराधार बताया।

-गीता सिंह ने कहा कि संबंधित जमीन उन्होंने रामपाल से कानूनी रूप से खरीदी है।

आगे स्लाइड्स में देखिए कुछ और फोटोज...

Next Story