×

दुनिया भर में एक ही समय पर लाखों लोगों ने किया गायत्री यज्ञ

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस यज्ञ को विश्व भर में एक साथ किया गया और प्रातः 9 बजे से एक साथ एक समय में लाखों लोगों और गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने एक साथ गायत्री मंत्र की आहुतियां डालीं।

Aditya Mishra
Published on: 2 Jun 2019 2:41 PM GMT
दुनिया भर में एक ही समय पर लाखों लोगों ने किया गायत्री यज्ञ
X
फ़ाइल फोटो

लखनऊ: पूरे विश्व में एक साथ लाखों लोगों ने रविवार सुबह नौ बजे गायत्री यज्ञ कर यज्ञ कुंड में आहूतियां डाली। अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या, शैलबाला पण्ड्या तथा डॉ. चिन्मय पण्ड्या के आह्वान पर पूरे विश्व में गायत्री परिवार के लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने घरों, आस-पास के घरों तथा पूरे विश्व के गायत्री परिवार के केन्द्रों में विश्व शांति सुख, समृद्धि, मानव एवं प्राणी मात्र के कल्याणार्थ रविवार को एक ही समय में गायत्री मंत्र की आहूतियां डालकर यज्ञ का आयोजन किया।

ये भी पढ़ें...गैंगरेप मामला: गायत्री प्रजापति को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस यज्ञ को विश्व भर में एक साथ किया गया और प्रातः 9 बजे से एक साथ एक समय में लाखों लोगों और गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने एक साथ गायत्री मंत्र की आहुतियां डालीं। इस यज्ञ का आयोजन विश्व शांति, सुख, समृद्धि, मानव एवं प्राणी मात्र के कल्याणार्थ किया गया।

गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी व मुख्य प्रबंध ट्रस्टी उमानंद शर्मा ने बताया कि यह राष्ट्र कुण्डली जागरण का शुभारम्भ है। हर वर्ष इसकी संख्या में दोगुनी बढ़ोतरी होगी और वर्ष 2026 में एक करोड़ लोग एक साथ आहूति डालेंगे, यह इसकी पूर्णाहुति होगी इसे राष्ट्र कुण्डली जागरण कहा जायेगा।

ये भी पढ़ें...गायत्री प्रजापति को राहत: पीड़िता बोली-नहीं हुई छेड़छाड़, कोर्ट ने विवेचक को किया तलब

उन्होंने कहा कि यह अभियान गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में चलता रहेगा। शर्मा ने कहा इस अभियान का उद्देश्य है गायत्री उत्कृष्ट चिंतन का प्रतीक हैं, यज्ञ त्याग, परमार्थ का देवता है। जिस दिन मनुष्य का चिंतन उत्कृष्ट होगा तथा उसके जीवन में त्याग-परमार्थ के भाव विकसित होंगे, उसे ‘‘युग निर्माण’’ कहा जा सकता है।

शर्मा ने बताया कि राजधानी लखनऊ के इन्दिरा नगर सेक्टर 9 स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में भी दर्जनों लोगों ने उपस्थित होकर गायत्री मंत्र की आहुतियां डालीं। उन्होेने बताया कि जो भाई-बहन अपने घर में यज्ञ नहीं कर पा रहे थे, उनके अनुरोध पर इन्दिरा नगर स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर में सामूहिक गायत्री यज्ञ की व्यवस्था की गयी, जिसमें काफी संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ आहुति प्रदान की।

ये भी पढ़ें...गायत्री प्रजापति रेप केस: आरोप लगाने वाली महिला की बड़ी बेटी ने लगाया ये गंभीर आरोप

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story