×

Mirzapur News: मंत्री अनिल राजभर ने कहा, स्वामी प्रसाद करवाएं किसी अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज

Mirzapur News: माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य फ्रस्ट्रेशन में हैं। उन्होंने गलत फैसला किया था।

Brijendra Dubey
Published on: 25 Jan 2023 3:56 PM GMT
X

Minister Anil Rajbhar said Swami Prasad should get his treatment 

Mirzapur News: मिर्ज़ापुर में माता विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मैंने 1008 श्रमिकों की बेटी के विवाह का संकल्प लिया है। जिसके लिए माता रानी से आशीर्वाद लेने आए हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के प्रश्न पर कहा कि एक बार उन्हें अपने आप को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जनता सब समझती हैं। वह किसके इशारे पर बोल रहे है। 5 साल भाजपा सरकार में मंत्री रहते भगवान श्रीराम या रामायण पर कुछ नहीं बोले आधा हिसाब विधान सभा चुनाव 2022 में हुआ है। जनता समझदार है 2024 में पूरा हिसाब कर देगी।

माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य फ्रस्ट्रेशन में हैं। उन्होंने गलत फैसला किया था। दूसरा यह कि उन्हें एक बार अपने आपको किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाना चाहिए। जो भारत भूमि की हमारी परंपरा, संस्कृति एवं हमारी पहचान है ।

जिस व्यक्ति का मानसिक संतुलन ठीक है, वह ऐसा बयान नहीं दे सकता-अनिल राजभर

अनिल राजभर ने कहा कि जिस रामायण के प्रति भारत में रहने वाले करोड़ों की आस्था है, दुनिया के कोने कोने में रहने वाले भारतीयों की श्रद्धा है। उस पर इस तरह से टिप्पणी करना मैं समझता हूं कि एक व्यक्ति जिसका मानसिक संतुलन ठीक हो, वह इस तरह के बयान नहीं दे सकता। जनता को समझना चाहिए पिछली भाजपा सरकार में यह 5 साल मंत्री रहे। तब उन्होंने भगवान श्रीराम या रामायण पर कभी भी टिप्पणी नहीं किया। यह ऐसे लोग हैं जो समाज को बड़ा नासमझ समझते हैं, वह समझते हैं कि हम बहुत चालाक हैं। जनता बहुत मूर्ख है। हम जो कहेंगे जनता उसको जनता सुनेगी।

उन्होंने कहा अब जनता बहुत समझदार है। वह सब जानती है । इस तरह के बयान के पीछे लोगों का मतलब क्या है । थोड़ा बहुत जनता ने हिसाब किताब 2022 के चुनाव विधानसभा चुनाव में कर दिया। अब 2024 के लोकसभा चुनाव में उनके परिवार के दल को जिसके कहने पर ऐसा बयान दे रहे हैं। बाकी का सबक 2024 में जनता सिखा देगी।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story