×

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी UP में हुए तबादलों से नहीं हैं संतुष्ट, बीते कई वर्षों का इन बिंदुओं पर DG से मांगा ब्यौरा

Mayankeshwar Singh: प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है।

Shashwat Mishra
Published on: 5 July 2022 6:30 AM GMT
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह
X

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह (फोटों साभार सोशल मीडिया)

Mayankeshwar Singh: प्रदेश सरकार में चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक से कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है। दरअसल, हाल ही में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में हुए तबादलों में नियम व कानूनों को दरकिनार रख कार्य किया गया है। जिससे आहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से कई शिकायतें की हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री पाठक ने अपर मुख्य सचिव से ट्रांसफर का कारण पूछा है। वहीं, अब राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी चिकित्साधिकारी, कार्यरत नर्सिंग संवर्ग, फार्मासिस्ट सहित कई पदों के सापेक्ष, कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।

राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने इस संबंध में मांगी जानकारी

चिकित्साधिकारी लेबल-1 के सम्बन्ध में

1. मण्डलीय कार्यालयों में अधिकतम अवधि 07 वर्ष पूर्ण करने वाले का विवरण।

2. पिछले कितने वर्षों में किस-किस स्थान पर एवं उस जनपद में कब से कार्यरत हैं, का विवरण।

कार्यरत नर्सिंग संवर्ग के सम्बन्ध में

1. मण्डलीय कार्यालयों में अधिकतम अवधि 07 वर्ष पूर्ण करने वाले का विवरण।

2. पिछले कितने वर्षों में किस स्थान पर एवं कितने वर्षों से जनपद में अधिकारीगण / कर्मचारीगण कार्यरत हैं, का विवरण।

3. समूह 'ग' के कर्मचारियों का पटल परिवर्तन / क्षेत्र परिवर्तन प्रदेश उस मण्डल और जनपद स्तर, मुख्यालय स्तर तक पिछले 03 व 07 वर्षों का विवरण।

● एक्स-रे टेक्निशियन, फिजियोथेरेपिस्ट प्रयोगशाल सहायक एल०टी० डार्करूम सहायक, ई०सी०जी० टेक्निशियन, मलेरिया, फाइलेरिया एवं डेन्टल संवर्ग कर्मचारीगण के सम्बन्ध में---

1. मण्डलीय कार्यालयों में अधिकतम अवधि 07 वर्ष पूर्ण करने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों का विवरण।

2. पिछले कितने वर्षा में किस पटल पर एवं कितने वर्षों से उस जनपद में अधिकारीगण / कर्मचारीगण कार्यरत हैं, का विवरण।

3. समूह 'ख' एवं 'ग' के कर्मचारियों का पटल परिवर्तन / क्षेत्र परिवर्तन प्रदेश मण्डल और जनपद स्तर, मुख्यालय स्तर तक पिछले 03 व 07 वर्षों का विवरण।

कार्यरत फार्मासिस्ट के सम्बन्ध में

1. मण्डलीय कार्यालयों में अधिकतम अवधि 07 वर्ष पूर्ण करने वाले का विवरण।

2. पिछले कितने वर्षों में किस पटल पर एवं कितने वर्षों से उस जनपद में कार्यरत हैं, का विवरण। 3. समूह 'ग' के कर्मचारियों का पटल परिवर्तन / क्षेत्र परिवर्तन प्रदेश मण्डल और जनपद स्तर, मुख्यालय स्तर तक पिछले 03 व 07 वर्षों का विवरण।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story