×

UP News: 'इनका कौ नहीं जानत हैं, सब जानत हैं, गांव के 'लुच्चा' हैं', महिला ने दिया तपाक से जवाब...देखते रह गए मंत्री जी

UP News : जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लखीमपुर खीरी के एक ब्लॉक में लोगों से संवाद कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां उन्होंने 'हर घर नल' के तहत गांवों में पेयजल की व्यवस्था पर जनता से बात की। मगर, इसी दौरान एक महिला ने कुछ ऐसा कहा, जो वायरल हो गया।

Aman Kumar Singh
Published on: 15 Jun 2023 12:52 PM GMT

UP News : केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) प्रदेश में घूम-घूमकर लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही, 'नल से जल' जैसी महत्वाकांक्षी योजना को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं। इसी क्रम में सीएम योगी के मंत्री लखीमपुर खीरी पहुंचे। वहां जनता के बीच योजनाओं के साथ-साथ कुछ लोगों को रूबरू करवाया। इसी दौरान एक महिला कुछ ऐसा बोल गईं, जिससे वहां का माहौल हास्यास्पद हो गया।

दरअसल, एक जनसभा में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गांव वालों से पूछा, 'ये प्रधान जी हैं। क्या आप लोग इन्हें पहचानती हैं, यही पानी पहुंचा रहे हैं?' तभी टपक से एक महिला ने कहा, 'इनका कौ नहीं जानत हैं, सब जानत हैं, गांव के 'लुच्चा' हैं।' महिला लाभार्थी के इतना कहते ही वहां ठहाके गूंज गए। खुद प्रधान की भी हंसी छूट गई। मंत्री महोदय, ये सब देखते ही रह गए।

मंत्री जी ने प्रधान की तारीफ, जवाब मिला उल्टा

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह इन दिनों प्रदेश भर में घूम-घूमकर केंद्र सरकार के कामकाज का ब्यौरा दे रहे हैं। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में 9 साल पूरे किए हैं। इसी कड़ी में स्वतंत्र देव लखीमपुर पहुंचे थे। वहां एक कार्यक्रम में लोगों को सरकार द्वारा अब तक किए गए कामकाज के बारे में समझा रहे थे। लोगों से संवाद के दौरान उन्होंने प्रधान का परिचय कराया। वहां मौजूद महिलाओं से पूछा, क्या आप लोग इन्हें पहचानती हैं? दरअसल, मंत्री महोदय ने प्रधान की तारीफ में ये सवाल किया, लेकिन उन्हें जवाब उल्टा मिला। एक महिला ने प्रधान को 'लुच्चा' बता दिया।

महिला ने जनप्रतिनिधि को दिखाया आईना

ये घटना इस बात को बताती है कि मतदाता या लाभार्थी किसी जनप्रतिनिधि को आईना दिखाने से पीछे नहीं हटती। जल संसाधन मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह के प्रधान का परिचय वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन, लोगों की भीड़ में बैठी महिला का प्रधान के लिए तपाक से दिए जवाब ने कलई खोलकर रख दी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

'हर घर नल' के तहत गांव-गांव घूम रहे मंत्री

जल संसाधन मंत्री 'हर घर नल' (Har Ghar Jal) और 'जल जीवन मिशन' (Jal Jeevan Mission) के प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गांव-गांव घूम रहे हैं। मंत्री जी, गांव-गांव जाकर ये बता रहे हैं कि अब से हर ग्रामीण के घर में नल से पानी आएगा। इसके लिए गांवों में टंकियां बनाई जा रही हैं। ऐसे ही एक मौके पर स्‍वतंत्र देव सिंह लखीमपुर ब्लॉक के मुड़िया खेड़ा पहुंचे थे।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story