×

Chitrakoot: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने सपा मुखिया पर साधा निशाना, कही ये बात

hitrakoot: उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी बुधवार को धर्म नगरी चित्रकूट पहुँची। जहां तुलसी जयंती से पहले गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली राजापुर पहुंचकर उनके दर्शन पूजन किया है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 3 Aug 2022 5:32 PM GMT
Chitrakoot News In Hindi
X

Chitrakoot: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने सपा मुखिया पर साधा निशाना

Chitrakoot: उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी (Minister of State for Higher Education Rajni Tiwari) बुधवार को धर्म नगरी चित्रकूट पहुँची। जहां तुलसी जयंती से पहले गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म स्थली राजापुर पहुंचकर उनके दर्शन पूजन किया है। वहीं, बैठ कर रामायण पाठ भी किया है। इसके साथ ही उन्होंने शहर के सर्किट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की है। हर घर तिरंगा लगाओ अभियान (har Ghar tiranga campaign) के बारे में पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा की है। वहीं उत्तर प्रदेश में हुए एमएलसी के उपचुनाव (UP MLC By Election) को लेकर सपा प्रत्याशी की 28 साल उम्र होने के बाद उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर निशाना साधा।

सपा का नहीं है कोई जनाधार: रजनी तिवारी

रजनी तिवारी ने कहा है कि यह उनका विषय है कि वो जानबूझकर कर रहे हैं की बिना जानकर कर रहे हैं। उनको ये पता है कि सपा का कोई जनाधार नहीं रहा है। उनके पास कुछ रहा नहीं है इसलिए वो जानबूझ कर करे या बेजान बनकर कर रहे है। मंत्री ने कहा इस समय सपा का कोई अस्तित्व नहीं रहा है। हमें लगता है की वो स्वयं का व्यक्तित्व और स्वयं का कथीत्व बता रहे हैं। हमारी पार्टी के बारे में और हमारी सरकार के बारे में सब जानते हैं। इसलिए जनता ने पूरा विश्वास किया है,और उत्तर प्रदेश में पुनः बीजेपी की सरकार बनी है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व में वो क्या कह रहे हैं इसके विषय में हमे कोई टिप्पणी नही करनी है।


सपा मुखिया के बारे में जानती है जनता इसीलिए बिखर गई पार्टी: मंत्री

मंत्री ने कहा सपा मुखिया अखिलेश यादव के बारे में सभी जानते है। इसलिए उनकी पार्टी पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है, वो आपा खो चुके हैं। उनको पता है उनका जनाधार पूरी तरह से खिसक गया है। इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story