×

बुर्के पर बवाल! यूपी के इस मंत्री ने पार की हदें, कहा- जूतों से मारेंगे...

रघुराज सिंह ने कहा कि श्रीलंका में भी बुर्का पर प्रतिबंध है। लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जब सब खुले में रहेंगे तो पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है और कौन नहीं।

Shivakant Shukla
Published on: 10 Feb 2020 7:11 AM GMT
बुर्के पर बवाल! यूपी के इस मंत्री ने पार की हदें, कहा- जूतों से मारेंगे...
X

अलीगढ़: यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने मुस्लिमों के बुर्का पहनने पर विवादित बयान दिया है। रघुराज सिंह ने बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वे रावण की बहन शूपर्णखा की वंशज हैं। यही नहीं रघुराज सिंह ने कहा कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया जाता है, लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

ये भी पढ़ें—पटना में मकान में रखा बम फटा, 5 लोग घायल और दो घर धंसे

अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब होते हुए रघुराज सिंह ने कहा बुर्का पहनने की प्रथा अरब से भारत आई है। इसके आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, क्योंकि भगवान लक्ष्मण ने रावण की बहन शूपर्णखा के नाक काट दिए थे। इसके बाद वह बुर्का पहनकर वहां से गई थी। केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। कोई भी सामान्य व्यक्ति बुर्का नहीं पहन सकता। मैं देश की सरकार से भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा।

पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है: रघुराज सिंह

रघुराज सिंह ने कहा कि श्रीलंका में भी बुर्का पर प्रतिबंध है। लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जब सब खुले में रहेंगे तो पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है और कौन नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को रघुराज सिंह ने नसीहत दिया कि अगर कोई डंडे से मारने की बात करेगा तो हम उसे जूतों से मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं।

ये भी पढ़ें—12 साल की इस लड़की ने रचा इतिहास, दुनिया की सबसे युवा पर्वतारोही में हो गई शुमार

CM योगी

पहले भी दे चुके हैं कई विवादित बयान

बता दें कि पिछले महीने ही रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वाले उन्होंने जिंदा दफनाने की धमकी तक दे डाली थी। उन्होंने कहा था यदि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं तुम्हें जिंदा दफना दूंगा।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story