×

मंत्री सतीश महाना ने आयुष्मान योजना का लाभ उठाने से किया इंकार,लिस्ट में नाम होने पर नराज

Anoop Ojha
Published on: 3 Oct 2018 4:10 AM GMT
मंत्री सतीश महाना ने आयुष्मान योजना का लाभ उठाने से किया इंकार,लिस्ट में नाम होने पर नराज
X

कानपुर: बहुप्रतीक्षित आयुष्मान योजना में सरकारी सिस्टम की पोल खुलती नजर आ रही है। आयुष्मान योजना की लिस्ट में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना का नाम शामिल कर दिया गया। जैसे ही कैबिनेट मंत्री को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने फ़ौरन डीएम् और सीएमओ को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से पात्रों की लिस्ट से उनका नाम हटाने निर्देश दिए।सूची तैयार करने वाले खिलाफ कार्यवाई करने का आदेश दिया है। गरीबों के लिए शुरू की गयी आयुष्मान योजना में इसी तरह से शहर के नामी ग्रामी हस्तियों के नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें .....PM मोदी- आयुष्मान योजना देश को स्वस्थ रखने का काम करेगी

दरसल आयुष्मान योजना का 2012 में सर्वे कराया गया था।इसमें उन लोगों को शामिल किया गया था जिनके पास खुद का मकान ,मोटर साइकिल ,गैस सिलेंडर न हो और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को शामिल किया गया था। उस वक्त के सर्वे में शहर से लगभग सवा दो लाख लोगों की लिस्ट बनायीं गयी थी।

आयुष्मान योजना अभी सुचारू रूप से रफ़्तार भी नहीं पकड़ पायी थी कि इसकी पोल खुलना भी शुरू गयी। आयुष्मान योजना सूची में प्रदेश सरकार के कबिनेट मंत्री सतीश महाना के पूरे परिवार का नाम शामिल है। जब मंगलवार को कैबिनेट मंत्री को इसकी जानकारी हुयी तो वो खुद हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें .....पीएम मोदी की इस योजना के तहत एक लाख ‘आयुष्मान मित्र’ की होगी नियुक्ति, ये है डिटेल

सतीश महाना ने डीएम् विजय विश्वास पंथ और सीएमओ अशोक शुक्ल को पत्र लिखकर आपत्ति जतायी। डीएम् से तत्काल प्रभाव से सूची से नाम हटवाने को कहा इसके साथ ही जिसने भी सूची तैयार की है उसकी जाँच हो और उसके खिलाफ कार्यवाई की जाये। मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना की सूची मानक के विपरीत बनी है। इसकी जाँच करा कर सभी अपात्रों के नाम इससे हटवाये जायेंगे ताकि पात्रों को इस योजना का लाभ मिल सके।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story