×

विवादित बयान: योगी के इस मंत्री ने उदाहरण देकर बताया रेप का नेचर

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फिर विवादित बयान दिया है। बलात्कार के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि रेप का नेचर होता है। नाबालिग बच्चियों का रेप होता है। 30-35 साल की महिलाओं के रेप के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होता है।

Aditya Mishra
Published on: 9 Jun 2019 1:26 PM GMT
विवादित बयान: योगी के इस मंत्री ने उदाहरण देकर बताया रेप का नेचर
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फिर विवादित बयान दिया है। बलात्कार के बढ़ते मामलों पर उन्होंने कहा कि रेप का नेचर होता है।

ये भी पढ़ें...अलीगढ़ के बाद अब हमीरपुर में 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, उतारा मौत के घाट

नाबालिग बच्चियों का रेप होता है। 30-35 साल की महिलाओं के रेप के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला होता है। बालिग का सात-आठ से प्रेम प्रसंग होता है बाद में रेप का मामला उठता है। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।



ये भी पढ़ें..अलीगढ़ रेप काण्ड : मासूमों के साथ बलात्कार क्यों?

बताते चले कि ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या के खिलाफ रविवार को अलीगढ़ में लोगों ने प्रदर्शन किया। रविवार को अलीगढ़ में महापंचायत का आयोजन किया गया था, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।

अलीगढ़ में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यहां पर यूपी पुलिस, आरएएफ और पीएसी की टीम तैनात की गई है, यही नहीं दूसरे जिलों से भी पुलिस बल को बुलाया गया है। पूरे इलाके में धारा-144 लागू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...अलीगढ़ रेप कांड : जानिए भारत में क्यों बढ़ रही हैं बलात्कार की वारदातें, ये हैं 10 कारण

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story