TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mirzapur: महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

Mirzapur: मंडलीय पुरुष अस्पताल के महिला वार्ड में महिला मरीज के साथ हुए दुष्कर्म के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Shreya
Published on: 11 May 2022 9:34 AM GMT
Mirzapur: महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
X

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार (फोटो साभार- ट्विटर)

Mirzapur Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में मंडलीय पुरुष अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म करने वाला सफाई कर्मी गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला संविदा कर्मी शाहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ कल अस्पताल में पहुंचे थे। वारदात को 7 मई की रात करीब साढ़े नौ बजे को सिटकनी विहीन बाथरूम में अंजाम दिया गया था। एसपी सिटी ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया।

क्या है पूरा मामला?

लालगंज थाना क्षेत्र (Lalganj Thana Chetra) की एक महिला को मंडलीय पुरुष अस्पताल के महिला वार्ड में 7 मई को भर्ती कराया गया था। महिला का पति उसे भर्ती कराने के बाद घर पर जरूरी सामान लेने चला गया। सायंकाल मरीज को अस्पताल से ही भोजन मिलना था। लिहाजा पति अपने गांव से देर रात लौटने की बात करके गया था। उसी दौरान जब महिला बाथरूम में कपड़ों को साफ करने गई। दरवाजे की सिटकनी पहले से ही खराब थी, जिसका लाभ उठाकर, सफाई कर्मी भी बाथरूम में जा घुसा। बाथरूम में घुसने के बाद आरोपी ने महिला के विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर वार्ड की कुछ महिला जब पहुंचीं तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी बात रोते हुए पति से बताया।

वारदात से दहली महिला अस्पताल में भर्ती होने के बजाय 8 मई को घर लौट गई। समुचित इलाज न मिलने से महिला की हालत बिगड़ने लगी। मगंलवार को पति के साथ पहुंचीं महिला ने वारदात की जानकारी पति के माध्यम से पुलिस को दी।

सरकारी अस्पताल में सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दल बल के साथ अस्पताल में पहुंचे थे। पीड़िता का बयान लेने के साथ ही वार्ड के लोगों से बात की गई। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story