×

Mirzapur News: विधायक राहुल प्रकाश कोल का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Mirzapur News: मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से अपना अपना दल एस के लोकप्रिय विधायक राहुल प्रकाश कोल का गुरुवार 2 फरवरी 2023 को निधन हो गया।

Brijendra Dubey
Published on: 2 Feb 2023 8:23 AM GMT (Updated on: 2 Feb 2023 8:41 AM GMT)
Mirzapur News
X

 राहुल प्रकाश कोल (Pic: Social Media)

Mirzapur News: मिर्जापुर के छानबे विधानसभा सीट से अपना अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का गुरुवार 2 फरवरी 2023 को मुंबई में निधन हो गया। कोल को बॉम्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कैंसर से पीड़ित थे। आज सुबह 10:30 बजे उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। यह जानकारी यूपी सरकार के अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व आशीष पटेल ने दी है। ट्विटर पर ट्विट कर उन्होंने कहा कि राहुल कोल अपना दल विधायक मुंबई में भर्ती है, लेकिन आज उनका निधन हो गया।

अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने ट्वीट कर लिखा कि अपना दल (एस) के युवा एवं लोकप्रिय विधायक प्रिय राहुल प्रकाश कोल जी के निधन की दुःखद खबर से अत्यंत आहत हूँ। अनुज समान राहुल के यूं चले जाने से निःशब्द हूँ। दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना करती हूँ। ॐ शांति

छानबे सुरक्षित सीट से भाजपा-अपना दल (एस) गठबंधन से राहुल प्रकाश कोल 38 हजार दो सौ 20 मतों से जीते थे। उनको एक लाख एक हजार 240 मत मिले थे। जबकि सपा की कीर्ति कोल को 63 हजार दो सौ 20 मत मिले थे। राहुल प्रकाश कोल ने कीर्ति कोल को 38 हजार दो सौ 20 मतों से पराजित करने में सफलता हासिल की थी।

छानबे विधानसभा सीट से अपना अपना दल एस के विधायक राहुल प्रकाश कोल का मुंबई स्थित एक कैंसर हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और इलाज करा रहे थे। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि परिवार की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। राहुल प्रकाश कोल छानबे विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार विजयी हुए और विधायक बने। 2017 विधान सभा चुनाव में वे सबसे कम उम्र के विधायक बने थे। उनके पिता पकौड़ी लाल कोल राबर्ट्सगंज सीट से अपना दल एस के सांसद हैं। कुछ दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनसे मुलाकात की थी और इस दौरान राहुल कोल के रोने के समय उनको ढाढस बंधाते उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर दिखी थी। कोल बिरादरी का राहुल प्रकाश कोल बड़ा चेहरा थे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story