TRENDING TAGS :
Mirzapur: मुस्लिम बनाने के लिए बेटे का कराया खतना, पुलिस ने महिला समेत 2 को किया गिरफ्तार
Mirzapur News Today: मुस्लिम महिला ने हिन्दू रीति से विवाह किया। बाद में बेबी ने पिता की तबीयत खराब होने की बात कह कर अपने मायके चली आई, जहां उसने बेटे का खतना कराया। पुलिस ने महिला समेत 2 को गिरफ्तार किया है।
बेटे को मुस्लिम बनाने वाली मां गिरफ्तार (Social media)
Mirzapur: साजिश रच कर मुस्लिम महिला ने हिन्दू रीति से विवाह किया। बाद में बेबी ने पिता की तबीयत खराब होने की बात कह कर अपने मायके चली आई, जहां उसने बेटे का खतना कराया। पुलिस ने पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला सहित दो को किए गिरफ्तार किया है।
ये है पूरा मामला
ये मामला चील्ह थाना इलाके (Chilh Police Station Area) के लखनपुर गांव निवासिनी बेबी का पानीपत में रहते समय अरुण सिंह से मुलाकात हुई। बेबी ने खुद को हिंदू धर्म का बताया, अनाथ ऑटो रिक्शा चालक अरूण ने घर बसाने की सोच कर हिंदू रीति रिवाज से 15 वर्ष पूर्व विवाह कर लिया। दोनों को विवाह के बाद तीन संताने पैदा हुई। कोरोना काल के पूर्व बेबी पिता की तबीयत खराब होने की बात कह कर अपने मायके आ गई। अपने साथ तीन बच्चों गोलू 11 वर्ष, काजल 9 तथा सोनी 7 वर्ष को भी ले आई।
काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी तब अरुण बच्चों का हाल जानने मिर्जापुर उसके मायके आया। बेबी का असलियत पता लगते ही अरुण के पैर के नीचे से जमीन खिसक गई कि जिसे वह हिंदू समझ कर विवाह किया था वह मुस्लिम है। अरुण ने बच्चों को ननिहाल में रखने से मना कर दिया, पर बेबी के मनाने पर उसने किराए के घर में रहते हुए पिता की सेवा करने की सहमति दिया और हरियाणा लौट गया। अरुण के वापस लौटने के कुछ दिनों बाद बेबी दूसरे प्रेमी के साथ फरार हो गई। पत्नी और बच्चों का हाल चाल मिलना बंद हो गया। अरुण को शक हुआ जरूर कुछ हुआ है, वह मिर्जापुर आ धमका। यहां आने पर बेबी के मायके वाले उसका पता नहीं बता रहे थे, उल्टे उसे डरा धमका रहे थे। अपने तीन बच्चों और पत्नी की तलाश में वह अपने आटो से ही करने निकल पड़ा। पत्नी मिली तो अपने बेटे का खतना कराकर धर्म परिवर्तन करा चुकी थी। अरुण सिंह इसकी शिकायत लेकर भटकने लगा। रो रो कर आप बीती सुनने लगा।
बेबी और उसके दूसरे पति को किया गिरफ्तार
एसपी नक्सल महेश अत्रि (SP Naxal Mahesh Atri) ने बताया कि काफी परेशान होने के बाद पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 6 बजे मामला दर्ज किया। जिसमें विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के साथ ही विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में बेबी और उसके दूसरे पति को गिरफ्तार किया गया है, अरुण के तीनों बच्चों को संरक्षण में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है।