Mirzapur News: मंडलीय अस्पताल में सफाई कर्मी ने किया भर्ती महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार

Mirzapur: जिले में मंडलीय अस्‍पताल के बाथरूम में गर्भवती महिला संग संविदा सफाई कर्मी ने दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Brijendra Dubey
Report Brijendra DubeyPublished By Deepak Kumar
Published on: 10 May 2022 1:23 PM GMT
Meerut Crime News
X

15 वर्षीय किशोरी ने सौतेला पिता पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप। (Social Media)

Mirzapur: मंडलीय पुरुष अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़िता के पति के तहरीर पर पुलिस आरोपी सफाई संविदा कर्मी शाहिल की तलाश कर जुटी है। वारदात के बाद हालत बिगड़ने पर महिला को आज पुनः महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सनसनीखेज मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक दल-बल के साथ अस्पताल में पहुंचे। वारदात 7 मई की रात करीब साढ़े 9 बजे को सिटकनी विहीन बाथरूम में अंजाम दिया गया था। एसपी सिटी संजय कुमार (SP City Sanjay Kumar) ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है ।

अत्यधिक ब्लडिंग होने के कारण कराया था भर्ती

लालगंज थाना क्षेत्र (Lalganj police station area) की एक महिला की अत्यधिक ब्लडिंग होने पर उसे मंडलीय पुरुष अस्पताल के महिला वार्ड में 7 मई को भर्ती कराया गया था। उसके साथ आया पति उसका इलाज कराने के लिए भर्ती होने पर घर जरूरी सामान लेने चला गया। सायंकाल मरीज को अस्पताल से ही भोजन मिलना था। लिहाजा पति अपने गांव से देर रात लौटने की बात करके गया था। उसी दौरान जब महिला बाथरूम में अत्यधिक ब्लड आने से कपड़ों को साफ करने बाथरूम में गई। दरवाजे की सिटकनी पहले से ही खराब थी, जिससे वह बंद नहीं कर सकी। पहले से ही ताक में लगा सफाई कर्मी भी बाथरूम में जा घुसा। बाथरूम में घुसने के बाद आरोपी ने महिला का कपड़ा उसके पास से हटा दिया, जिससे वह न तो पहन सके और न ही भाग सके।

महिला के विरोध के बावजूद किया दुष्कर्म

महिला के विरोध के बावजूद मरीज से दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर वार्ड की कुछ महिला जब पहुंचीं तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने अपनी बात रोते हुए पति से बताया। थोड़ी देर के लिए वह भी सन्न रह गया। पहले से ही बीमार पति को दूसरे दिन पीड़िता को महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वारदात से दहली महिला अस्पताल में भर्ती होने के बजाय 8 मई को घर लौट गई। समुचित इलाज न मिलने से महिला की हालत बिगड़ने लगी। मगंलवार को पति के साथ पहुंचीं महिला ने वारदात की जानकारी पति के माध्यम से पुलिस को दी।

मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है: सीटी एसपी

सरकारी अस्पताल में सनसनी खेज वारदात की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, एडीएम अशोक शुक्ल दल बल के साथ अस्पताल में पहुंचे। पीड़िता का बयान लेने के साथ ही वार्ड के लोगों से बात की। एसपी सिटी संजय कुमार (SP City Sanjay Kumar) का कहना है कि पीड़िता के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

मामले को संज्ञान में लेकर टीम की गठित: डीएम

जिला अस्पताल में पहुंचे जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार (District Magistrate Praveen Kumar Lakshkar) ने बताया कि मामले को संज्ञान में आने के बाद वीडियो से भी पता चला है, मामले को संज्ञान में लेकर टीम गठित कर दी गई है । समुचित कार्रवाई की जाएगी ।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story