×

Mirzapur: प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mirzapur: जिला महिला अस्पताल में आज सुबह प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि रातभर चिकित्सक अस्पताल में नहीं थे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगागर हंगामा कर दिया।

Brijendra Dubey
Published on: 4 July 2022 3:09 PM GMT
Mirzapur News
X

प्रशव के दौरान महिला की मौत। 

Mirzapur: जिला महिला अस्पताल (district women hospital) में आज सुबह प्रसव के दौरान एक महिला की मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोप है कि रातभर चिकित्सक अस्पताल में नहीं थे। सुबह 8 बजे के आसपास चिकित्सक अस्पताल में आये है। दाई के सहारे प्रसव कराने की कोशिश की जा रही थी, जिसके चलते अनुभवहीन कार्यशैली के कारण जच्चा और बच्चा की जान चली गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगागर हंगामा कर दिया। चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह (City Magistrate Vinay Kumar Singh) और सीओ सिटी प्रभात राय (CO City Prabhat Rai) पहुंचकर पीड़ित परिवार को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे थे।

महिला का प्रसव के बाद हुई मृत्यु

दरअसल, मिर्जापुर के जिला महिला अस्पताल (district women hospital) में आज सुबह उस समय हंगामा मच गया कि प्रसव के लिए आई महिला की प्रसव के बाद मृत्यु हो गई, जिसमें डॉक्टरों की घोर लापरवाही बताई जा रही है। वहीं, परिवार वालों की माने तो वैशाली दुबे पत्नी अनुराग दुबे निवासी तिवरानी टोला थाना कोतवाली शहर जनपद मिर्जापुर की रहने वाली हैं। और आज सुबह लगभग 3 से 4 बजे भोर में महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर महिला की प्रसव के बाद मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिवार जनों ने जिला महिला अस्पताल पर जमकर बवाल काटा।


सूचना पर मौके पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह (City Magistrate Vinay Kumar Singh) व सीओ सिटी प्रभात राय (CO City Prabhat Rai) पर्याप्त पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाने बुझाने का काम किया।


परिजनों ने की ये मांग

परिजनों का मांग है। कि डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। जिस पर नगर मैजिस्ट्रेट द्वारा जांच टीम गठित कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही गई।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story