×

Mirzapur News: बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, बोले-देश में हमास के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पकड़कर जेल में डाल देना चाहिए

Mirzapur News: असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि वह हमास का नहीं बल्कि आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और भारत आतंकवाद का सबसे ज्यादा शिकार रहा है।

Brijendra Dubey
Published on: 14 Oct 2023 11:30 AM GMT (Updated on: 14 Oct 2023 11:34 AM GMT)
X

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा हमास के समर्थकों को पकड़कर जेल में दाल देना चाहिए: Video- Newstrack

Mirzapur News: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा शनिवार को मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचे। विंध्याचल पहुंचकर उन्होंने मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि "देश में सड़कों पर उतरकर हमास के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को पड़कर जेल में डाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि "ऐसे लोगों को समझना चाहिए कि वह हमास का नहीं बल्कि आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं और भारत आतंकवाद का सबसे ज्यादा शिकार रहा है।"

विंध्याचल मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे थे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल में स्थित मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश नवाकर उनसे आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि ‘‘बहुत दिनों से मन में मां विंध्यवासिनी के दर्शन की इच्छा थी और आज मां ने वह इच्छा पूरी कर दी। मां का दर्शन पूजन कर सभी के जनकल्याण की कामना की है।

भाजपा को वोट करके भारत को शक्तिशाली बनाएं-

दर्शन पूजन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, भाजपा सदर विधायक रत्नाकर मिश्र और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पांच राज्यों में चुनाव पर उन्होंने कहा, ‘‘ आज देश में जो स्थिति है सबको चाहिए कि वह भाजपा को वोट करके भारत को शक्तिशाली बनाएं। आज जो लोग हमास का समर्थन कर रहे हैं उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत ही सबसे ज्यादा आतंकवाद का शिकार रहा और हमारा पड़ोसी देश भी ऐसा ही है जो लोग हमास का आज समर्थन कर रहे हैं उन्हें यह समझना चाहिए कि वह हमास नहीं बल्कि आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।

आतंकवाद के खिलाफ विश्व भर में आवाज उठानी चाहिए-

ऐसा करने से उनका नुकसान होगा सभी लोगों को वोट की नहीं बल्कि देश के फायदे के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में रह रहे सब लोगों को हमास का खंडन करना चाहिए और आतंकवाद के खिलाफ विश्व भर में आवाज उठानी चाहिए। जो प्रदर्शनकारी लोग सड़क पर उतरकर हमास के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें सड़क से उठाकर जेल में बंद कर देना चाहिए। समस्या का समाधान हो जाएगा। सड़क पर उतरना उनका अधिकार है और सड़क से उठाकर उन्हें जेल में डालना हमारा अधिकार है। अगर हम अपना अधिकार का थोड़ा सा प्रयोग करते हैं तो समस्या का समाधान स्वयं ही हो जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story