Mirzapur: प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मुस्लिम महिलाओं ने निकली झांकी, लगाया जय श्रीराम के नारे

Mirzapur News: राम की झांकी में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भागीदारी की। शहर की गालियां और सड़कों पर जय श्रीं राम के नारे से पूरा जनपद गूंज उठा। इस दौरान कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

Brijendra Dubey
Published on: 17 Jan 2024 12:42 PM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में अयोध्या प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले मिर्जापुर में हजारों राम भक्त सड़को पर झाकियां निकाल लोगों को जागरूक किया। राम की झांकी में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं ने भागीदारी की। शहर की गालियां और सड़कों पर जय श्रीं राम के नारे से पूरा जनपद गूंज उठा। इस दौरान कार्यक्रम में मुस्लिम महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। राम की शोभायात्रा में भगवा साफा बांधे मुस्लिम महिलाओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले निकाली गई झाकियां

यूपी के मिर्ज़ापुर जिले के विभिन्न गलियों में झाकियां निकाल कर लोगों को राम मय किया जा रहा है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर के अंदर भव्य भगवान राम की झांकी निकाली गयी। जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। सड़को पर झांकी की वजह से माहौल राम मय हो गया। हर कोई राम नाम का पाठ करते हुए आगे बढ़ता हुआ दिखाई दिया। झांकी में राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी के साथ हजारों लोग पैदल चलते दिखाई दिए। इस राम की झांकी में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भी सामिल हुई। जिसमें से कुछ मुस्लिम महिलाएं भगवा साफा बांधे दिखाई पड़ी।

मुस्लिम महिलाएं सड़क पर महिलाओ के साथ राम नाम का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ती रही। गंगा जमुनी तहजीब कर के साथ हम सब एक है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले हिंदू मुसलमान सभी मिलकर गंगा जमुनी तहजीब को परिलक्षित कर है। एक साथ मिलकर लोग जुलूस निकल रहे हैं जुलूस के साथ झांकियां भी चल रही है। सभी धर्म के लोगों के सिर के ऊपर भगवा पगड़ी लहरा रही है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story