×

Mirzapur: चंद्रयान-3 लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखने पर सियासत गर्म, बिहार सरकार के मंत्री ने पीएम पर साधा निशाना

Mirzapur News: अशोक चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का दो बार बैठक हो चुकी है। तीसरी बार बैठक मुंबई में होने जा रहा है। बैठक के पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए। मैं बस सभी को एक जुट करना चाहता हूं।

Brijendra Dubey
Published on: 28 Aug 2023 3:37 PM GMT
Mirzapur: चंद्रयान-3 लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखने पर सियासत गर्म, बिहार सरकार के मंत्री ने पीएम पर साधा निशाना
X
Bihar minister targets PM Modi for naming Chandrayaan 3 landing point after Shiv Shakti

Mirzapur News: प्रधानमंत्री द्वारा चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखे जाने पर सियासत शुरू हो गया है।.बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए चंद्रयान-3 लैंडिंग प्वाइंट का नाम शिव शक्ति रखने पर कहा यह नाम न बहुत बुरा है न बहुत अच्छा। जिसकी सरकार रहती है वह अपने ढंग से नामकरण करता है। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग का श्रेय प्रधानमंत्री लेना चाहते हैं तो चंद्रयान-2 फेल होने का कौन लेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी साइंटिस्टों की है। इसके लिए उनको शुभकामना और बधाई देते हैं, जिन्होंने देश का नाम आगे बढ़ाया है। हमारे देश के वैज्ञानिक किसी भी देश से उच्च स्तर के हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्ष से लेकर मुस्लिम उलेमा तक मोदी के नामकरण का विरोध कर रहे हैं। सब अपने अनुसार नामकरण का सुझाव दे रहे हैं। सोमवार को बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी मर्जापुर पहुंचे यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन की। पत्रकारों ने सवाल किया लोकसभा 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन कितना मजबूत है, मंत्री ने कहा कि हम लोग एक बड़ा गठबंधन तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमे कुछ हद तक सफल भी होते दिख रहे हैं। इसका परिणाम लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा।

अशोक चौधरी ने कहा कि इंडिया गठबंधन का दो बार बैठक हो चुकी है। तीसरी बार बैठक मुंबई में होने जा रहा है। बैठक के पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा है मुझे व्यक्तिगत कुछ नहीं चाहिए। मैं बस सभी को एक जुट करना चाहता हूं।

नीतिश के मीर्जापुर से चुनाव लड़ने को लेकर क्या बोले मंत्री

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यूपी से चुनाव लड़ने अटकले लगाई जा रही है, खासकर मिर्जापुर और फूलपुर सीट से इसको लेकर पत्रकारों ने जब सवाल किया तो अशोक चौधरी ने कहा यह हमारे नेता के खुद का मामला है। चुनाव के समय निर्णय होगा उसपर अभी बोलना उचित नहीं है। लेकिन अगर उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे तो बीजेपी के खिलाफ एक बड़ा मोर्चा खड़ा होगा। उनके चुनाव लड़ने का अंतिम निर्णय पार्टी के कोर कमेटी तय करेगी।

Brijendra Dubey

Brijendra Dubey

Next Story