Mirzapur News: हरित क्षेत्र में 14वां स्थान, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया वृक्षारोपण

Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। जनपद में 93 लाख से ज्यादा वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

Brijendra Dubey
Published on: 20 July 2024 10:20 AM GMT
Mirzapur News
X

मंत्री अनिल राजभर। (Pic: Newstrack)

Mirzapur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के अकबरनगर में पौधा लगा कर 'पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' जन अभियान-2024' की शुरुआत की। बता दें कि यूपी में एक दिन में 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक दिन लाखों पेड़ लगाने हैं। इसी अभियान के तहत मिर्जापुर जनपद के बरकछा कलां स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत किया। जनपद में 93 लाख से ज्यादा वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान सोनम किन्नर के इस्तीफे पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि अति उत्साह में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए। पार्टी के प्लेटफार्म पर अपनी बात रखनी चाहिए। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है और राजनीतिक व्यक्ति पर भी असर पड़ता है ।

जानिए क्या बोले कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर

मिर्जापुर के बरकछा में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2018 के बाद हरित क्षेत्र में वृद्धि हुई है। वृक्षारोपण पहले भी होता था, लेकिन हरियाली नहीं बढ़ती थी। यूपी हरित क्षेत्र के मामले में 24 से 14वें स्थान पर आ गया है। अनिल राजभर ने सोनम किन्नर के इस्तीफे पर कहा कि उन्हें अगर कोई समस्या है तो उसके लिए पार्टी और सरकार ने शिकायत के लिए प्लेटफार्म बनाया है। अति उत्साह में इस तरह फैसला नही करना चाहिए। कार्यकर्ताओ के मनोबल पर असर पड़ता है। कांवड़ यात्रा के दौरान नेम प्लेट पर विपक्ष द्वारा विरोध पर कहा कि तथ्यों के साथ विपक्ष राजनीति करे। उसका तो काम ही है विरोध करना।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story