×

Mirzapur: VHP के पूर्व मंत्री से साइबर ठगी, डेढ़ लाख रुपए का लगाया चूना

Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली के टंडन कालोनी के रहने वाले विहिप के पूर्व जिला मंत्री मनोज दमकल को ठगों ने फ्राड कर 1.5 लाख ठग लिया है।

Brijendra Dubey
Published on: 29 Feb 2024 1:40 PM GMT
मिर्जापुर थाने में दर्ज हुआ साइबर ठगी का मामला।
X

मिर्जापुर थाने में दर्ज हुआ साइबर ठगी का मामला। (Pic: Newstrack)

Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली के टंडन कालोनी के रहने वाले विहिप के पूर्व जिला मंत्री मनोज दमकल को ठगों ने फ्राड कर 1.5 लाख ठग लिया। दरअसल मंगलवार को फ्राड ने पुलिस अधिकारी बनकर मनोज दमकल को व्हाट्सएप पर फोन किया। दूसरे जिले में पढ़ने वाले उनके बेटे के नाम को रेप कांड में फंसने से बचाने के लिए 2 लाख की डिमांड किया। बेटे की आवाज़ में दूसरे से बात कराया, बेटे के रोने की आवाज सुन मनोज दमकल ने डेढ़ लाख रुपया रिश्तेदारों से मदद लेकर आन लाइन ट्रांसफर कर दिया। 50 हजार की और व्यवस्था करने को कहा गया। इस दौरान बेटे से परिजनों की बात हो गई। तब पिता को जाकर फ्राड का शिकार होने की जानकारी हुई। पिता कटरा कोतवाली में तहरीर देखकर कार्रवाई की मांग की है।


व्हाट्सएप्प कॉल से हुई साइबर ठगी

मनोज दमकल ने तहरीर में लिखा है कि 27 फरवरी को अलग अलग नंबर से व्हाट्सएप्प कॉल आया जिसमें कहा गया कि वो पुलिस विभाग से बोल रहे हैं। बेटा ऋषभ जो बाहर रहकर बी टेक की पढ़ाई करता है दुष्कर्म करने वाले का सहयोग के अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया है। काल करने वालों ने तत्काल 2 लाख रूपये भेजने की मांग की, न देने पर कहा कि बच्चे का भविष्य बर्बाद हो जायेगा। उन लोगों ने पुष्टि के लिए हम प्रार्थी से बच्चे के आवाज में बात कराई। बच्चे की आवाज सुनकर पिता घबरा गया। बच्चे की आवाज में बात कर रहे व्यक्ति द्वारा बताया गया कि पुलिस वालों ने उसको काफ़ी ज्यादा मारा है। जबकि उसकी कोई गलती नहीं है। फोन पर बच्चा रोने लगा। घबराकर बच्चे के भविष्य खराब होने के डर से तत्काल किसी तरह रिश्तेदारों से उधार लेकर कुल 1.5 लाख ट्रांसफर कर दिया। 50000 की और व्यवस्था करने को कहा गया। इस दौरान बेटे का फोन आने पर जानकारी हो गई। पीड़ित मनोज दमकल ने बताया कि इस सम्बन्ध में विहिप के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र शुक्ल ने एसपी अभिनंदन से भी वार्ता किया है। एसपी ने मामले को संज्ञान में लेकर कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story