Drivers Strike: पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म, एक पंप से दूसरे पंप तक भटक रहें लोग

Mirzapur News: पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे वाहन मालिकों को भटकने के बाद भी ईधन नही मिला। एक पंप से दूसरे पंप पर भटकने के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लगा।

Brijendra Dubey
Published on: 2 Jan 2024 1:48 PM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिलें में वाहन चालकों के हड़ताल के चलते नगर में स्थित पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे वाहन मालिकों को भटकने के बाद भी ईधन नही मिला। एक पंप से दूसरे पंप पर भटकने के बाद भी लोगों को निराशा हाथ लगा। टैंकरों का परिचालन बन्द होने के कारण पम्प मालिक भी पेट्रोल खत्म हैं का बोर्ड लगाकर तेल आने का इंतजार कर रहे है।

पेट्रोल की समस्या से परेशान आमजन

सड़क हादसे के दौरान एक्सीडेंट होने पर वाहन चालकों पर 7 लाख का जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है। इसके खिलाफ ट्रक, बस एवं ऑटो चालक हड़ताल पर चले गए हैं। ड्राइवरों के हड़ताल पर जाने के कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं। इसके साथ ही आम जन जीवन भी धीरे-धीरे थमता जा रहा है। मंगलवार को विभिन्न पेट्रोल टंकियों पर धीरे-धीरे डीजल एवं पेट्रोल खत्म हो गया। लिहाजा टैंकर से तेल न आने के कारण पंप मालिकों ने भी तेल खत्म है का स्टीकर लगा दिया।

सड़क पर बाइक एवं कारों से निकले वाहन चालक जब तेल लेने पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो निराशा मिला। वह एक स्थान पर तेल खत्म होने का बोर्ड देख दूसरे टंकी पर गए। लिहाजा एक-एक करके सभी पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। तेल न मिलने से हलकान नागरिकों ने कहा कि चालकों की मांग को देखते हुए उस पर सहानुभूति पर विचार किया जाए। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

पेट्रोल पंप संचालक कर रहे तेल का इंतजार

चालकों के हड़ताल पर जाने से चंदौली से आपूर्ति की जाने वाली डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति बाधित हो गई है, लिहाजा डिपो से तेल न निकल पाने के कारण पेट्रोल पंप तक डीजल और पेट्रोल नहीं पहुंच पा रहा है। अब तक के स्टॉक में जमा तेल खत्म होने के बाद पेट्रोल पंपों के मालिक भी हड़ताल खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। ताकि टैंकर से आपूर्ति हो और वह लोगों को तेल भेज सके।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story