Mirzapur News: पुलिस व गौ तस्कर के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली

Mirzapur News: सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशों को हांक कर जंगल के रास्ते ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हुई। तस्करों को खप्पड़ बाबा के आश्रम के पास घेर लिया।

Brijendra Dubey
Published on: 21 Dec 2023 2:48 PM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: जनपद में अहरौरा थाना पुलिस ने खप्पड़ बाबा आश्रम के समीप गौ वंश तस्करों से हुए मुठभेड़ में दो तस्करों को गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से करीब 125 गौ वंश मुक्त कराया गया। दोनों आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पकड़ा गया आरोपी श्याम बहादुर कैमूर बिहार का रहने वाला है तो अनुज कुमार मड़िहान का बताया गया है। दोनों को पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस और तस्करों में मुठभेड़

दरअसल, तस्करों के खिलाफ जनपद पुलिस ने अभियान चला रखा है। सूत्रों से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशों को हांक कर जंगल के रास्ते ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हुई। तस्करों को खप्पड़ बाबा के आश्रम के पास घेर लिया। अपने को पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने फायर किया। पुलिस के जवानों ने भी पोजीशन संभालते हुए जवाबी कार्रवाई में गोली दागी। जिसमें श्याम बहादुर और अनुज कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके घायल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मंडली अस्पताल रेफर किया गया। दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने जवानों का थपथपाया पीठ

एसपी अभिनंदन ने पुलिस की सफलता पर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। एसपी ने घायलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दो इनामी बदमाशों को पकड़ने पर जवानों का पीठ थपथपाया। बताया कि दोनों काफी समय से गोवंश की तस्करी में लगे थे। इनका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इनके कब्जे से करीब 125 गोवंशों को भी मुक्त कराया गया है। यह जंगल के रास्ते गोवंशों को हांक कर ले जाते थे। इन्हें वाहनों पर लादकर बंगाल और बिहार भेज देते थे। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story