Mirzapur News: महिला दर्शनार्थी ने चोर को पकड़ा, मोबाइल चोरी कर भाग रहा था चोर

Mirzapur News: दिल्ली से विंध्याचल दर्शन करने आई महिला दर्शनार्थी का चोर जेब कटकर मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। तभी महिला ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया।

Brijendra Dubey
Published on: 28 Jan 2024 10:56 AM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र में जेब काटने वालो का आतंक छाया है। दिल्ली से विंध्याचल दर्शन करने आई महिला दर्शनार्थी का चोर जेब कटकर मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। तभी महिला ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। जेब काटने वाले युवक के पास से महिला का मोबाइल बरामद हुआ। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। महिला की आवाज सुन आसपास के लोगों ने चोर को पकड़ लिया। इकट्ठा भीड़ ने चोर का पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। यह पूरा मामला विंध्याचल धाम चौकी क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल मंदिर पर दर्शन करने दिल्ली से आई महिला दर्शनार्थी का जेबकतरों ने जेब काटकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता मोनिका राठी ने बताया कि," हम मूलतः बंगाल के रहने वाले है, दिल्ली से मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने आए है। दर्शन करने जा रहे थे कि रास्ते में ही जेबकाटने वाला पीछे से आकर मेरे जेब से मोबाइल निकाल कर भागने लगा। तब हमें मोबाइल चोरी होने की आशंका हुई। हम चोर को पीछे से पकड़ना चाहा लेकिन वह भागने लगा। हम उसके पीछे दौड़ कर चोर को पकड़ लिए। उसके जेब से मोबाइल वापस ले लिए है।

युवती ने कहा, जब हम शोर मचाने लगे तब वहां पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इकट्ठा लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया।," पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकार नगर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि," एक जेबकतरा ने महिला दर्शनार्थी का जेब काट लिया था। जिसको महिला ने स्वयं पकड़ लिया पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में जांच की जा रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।,"

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story