×

Mirzapur News: स्माइल पिंकी के जिस घर को प्रशासन ने बनवाया था, आज उसी को वन विभाग अवैध बता भेजा नोटिस, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mirzapur News: मिर्जापुर की पिंकी के असली जीवन पर बनाई गई स्माइल पिंकी को छोटे विषय पर वृत्तचित्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ऑस्कर का अवार्ड मिला था।

Brijendra Dubey
Published on: 26 Sep 2023 4:17 PM GMT
X

Mirzapur News: स्माइल पिंकी के घर को वन विभाग ने अवैध ठहराते हुए घर को गिराने के लिए नोटिस भेजी है। रामपुर ढबही ग्राम में ग्रामीणों को नोटिस मिला है। नोटिस मिलने से परेशान ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंच जिलाधिकारी से गुहार लगाई है।

बतादें कि वर्ष 2008 में 'स्माइल पिंकी' को ऑस्कर पुरस्कार मिला था। इसके बाद विश्व में सुर्खियों में चुनार तहसील का रामपुर ढबही ग्राम आ गया था। सच्ची कहानी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री चलचित्र को अमेरिका की मेगान मायलन ने बनाया था। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की पिंकी के असली जीवन पर बनाई गई स्माइल पिंकी को छोटे विषय पर वृत्तचित्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ऑस्कर का अवार्ड मिला था। पिंकी भारत के उन कई हजार बच्चों में से है, जिनके होंठ कटे होने के कारण उन्हें सामाजिक तिरस्कार का सामना करना पड़ता है।

पिंकी का एक स्वयंसेवी संगठन ने इलाज करवाया

पिंकी का एक स्वयंसेवी संगठन ने इलाज करवाया और उसकी जिंदगी बदल गई। करीब 39 मिनट के इस वृतचित्र में दिखाने की कोशिश की गई है कि किस तरह एक छोटी सी समस्या से किसी बच्चे पर क्या असर पड़ता है और ऑपरेशन के बाद ठीक हो जाने पर बच्चे की मनोदशा कितनी बेहतरीन हो जाती है। पिंकी की सर्जरी डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह ने किया था। डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह स्माइल ट्रेन नाम की अंतरराष्ट्रीय संस्था के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में काम करते हैं।

पिंकी के घर को वन विभाग अवैध बता रहा है

आज उसी पिंकी के घर को वन विभाग अवैध बता रहा है जिसे तब प्रशासन ने खुद बनवाकर वाहवाही लूटा था। वन विभाग के द्वारा पिंकी के घर के साथ कई ग्रामीणों के घरों को अवैध बताते हुए भेजे गए नोटिस से परेशान होकर सभी जिला मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने धरना प्रदर्शन कर न्याय की गुहार जिलाधिकारी से लगाई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story