×

गंगा दशहरा पर गंगा नदी में स्नान करने आई चार लड़कियां डूबी, दो की मौत

MirzapurNews: जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुर पट्टी गांव के गंगा घाट पर गंगा दशहरा पर्व के दिन बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने गई चार लड़कियां डूब गई।

Brijendra Dubey
Published on: 16 Jun 2024 11:50 AM GMT
mirzapur news
X

मिर्जापुर में गंगा नदी में स्नान करने आई चार लड़कियां डूबी (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: जिले में गंगा दशहरा पर्व पर नदी में स्नान करने गई चार लड़कियां गहर पानी में जाने से डूब गयीं। दो लड़कियों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। वहीं दो अन्यलड़कियों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से दोनों लड़कियों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। दोनों लड़कियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज कर कानूनी कार्रवाई में लगी है। हादसा चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुर पट्टी गांव के गंगा घाट पर हुआ।

जानिए कैसे हुई इतनी बड़ी घटना

यूपी के मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र के डिंगुर पट्टी गांव के गंगा घाट पर गंगा दशहरा पर्व के दिन बड़ा हादसा हो गया। गंगा स्नान करने गई चार लड़कियां डूब गई। जिसमें दो को बचा लिया गया। वहीं दो की डूबने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार की हैं। गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान करने गई थी। बताया जा रहा है चील्ह थाना क्षेत्र डिंगुरपट्टी गांव के रहने वाले सभी चारों लड़कियां डिंगुरपट्टी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गई थी। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से शालू पुत्री मुन्ना सरोज उम्र करीब-15 वर्ष, शिवांनी पुत्री दीना सरोज उम्र करीब-14 वर्ष, आंचल पुत्री रविन्दर उम्र करीब-15 वर्ष और नैन्सी पुत्री राम हौसिला सरोज उम्र करीब-13 वर्ष डूबने लगी।

चारों लड़कियों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने गंगा नदी में कूद कर शालू और शिवानी को बचा लिया। वहीं आंचल और नैंसी डूब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची चील्ह पुलिस ने स्थानीय गोताखोर एवं नाविकों की मदद से नैन्सी और आँचल के शव को बाहर निकाला। आंचल और नैंसी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। चील्ह थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि गंगा नदी में गंगा स्नान करने गई चार लड़कियां डूब रही थी। दो की डूबने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story