Mirzapur News: खतरे के निशान के पास पहुंची गंगा, हर घंटे चार सेमी बढ़ रहा जलस्तर, 300 गांवों पर खतरा

Mirzapur News: भारी बारिश के बाद गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हर घंटे चार सेंटीमीटर पानी बढ़ने से लोगों में दहशत है।

Brijendra Dubey
Published on: 15 Sep 2024 5:50 AM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Pic: Newstrack)

Mirzapur News: गंगा नदी का जलस्तर 4 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से तटवर्ती इलाकों में बसे गांवों में भय का माहौल बन गया है। इस वर्ष अब तक पहली बार गंगा का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ रहा है। जिससे लोगों की धड़कनें एक बार फिर तेज हो गई हैं। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। जनपद में कुल 37 बाढ़ चौकियों के माध्यम से प्रभावित गांवों पर निगरानी रखी जा रही है। गंगा का जलस्तर 1978 में 80.34 मीटर सर्वाधिक जल स्तर पर था, जबकि पिछले वर्ष 8 अगस्त को इसका जलस्तर 73.66 मीटर दर्ज किया गया था।

बाढ़ से 300 से ज्यादा गांव प्रभावित

गंगा के जलस्तर चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर के खतरे का बिंदु 77.724 मीटर पर स्थित हैं। रविवार को सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 76.200 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर 4 सेंटीमीटर प्रति घंटा की गति से बढ़ रहा है। सितंबर माह में गंगा का जलस्तर तेज गति से बढ़ने से जिले के सदर तहसील क्षेत्र के छानबे, सिटी और कोन ब्लॉक प्रभावित हो रहे हैं। वही चुनार तहसील के कछवा, मझवां, चुनार और नारायणपुर क्षेत्रों में भी बाढ़ की स्थिति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गांवों में पहुंच रहा पानी

कुल मिलाकर, जिले के लगभग 300 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। गंगा अपनी धारा को छोड़कर गांवों में प्रवेश कर रही है, जिससे हरसिंहपुर गांव सबसे पहले बाढ़ के पानी से प्रभावित हो जाता है। इसके बाद कोन विकास खंड का क्षेत्र टापू में तब्दील हो जाता है। पानी के बीच फंसे लोगों को सड़क पर फैले पानी के कारण नावों के सहारे निकाला जा रहा है। गंगा की तेज गति से बढ़ते जलस्तर के कारण राहत कार्यों के लिए कर्मियों को तैनात किया गया है जो बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी रखेंगे और राहत कार्य सुनिश्चित करेंगे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story