Teachers Day 2024 : जानिए कौन हैं शिक्षक रविकांत द्विवेदी, जिन्हें राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Teachers Day 2024 : मिर्जापुर जिले से रविकांत द्विवेदी पहाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगेसर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। उनका चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है।

Brijendra Dubey
Published on: 4 Sep 2024 11:32 AM GMT
Teachers Day 2024 : जानिए कौन हैं शिक्षक रविकांत द्विवेदी, जिन्हें राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित
X

Teachers Day 2024 : मिर्जापुर जिले के पहाड़ी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय भगेसर के अध्यापक रविकांत द्विवेदी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। गणित का बगीचा और क्लास को स्मार्ट स्वरूप देने वाले अध्यापक को शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विज्ञान भवन में शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

देश के 50 शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश से महज दो शिक्षकों का चयन हुआ है, जिनमें मिर्जापुर जिले से रविकांत द्विवेदी का शामिल है। वह पहाड़ी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भगेसर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें 2021 में राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होने से बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि किसान का बेटा होने के कारण बच्चों को लगन से पढ़ाने की ललक थी। 15 वर्षों की सेवा में यह अभियान जारी है।

जनपद के प्रथम स्मार्ट क्लास की स्थापना

शिक्षक रविकांत द्विवेदी गंगा नदी के किनारे बसे धर्मदेवा गांव के निवासी हैं। उन्होंने 4 जुलाई, 2009 में प्राथमिक विद्यालय भगेसर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। 15 अक्टूबर, 2016 को प्रमोशन पाकर प्रधानाध्यापक बने। शिक्षक रविकांत द्विवेदी ने शिक्षकों की कमी, नामांकन, छात्रों का काम और अन्य कमियों को बड़ी मेहनत कर दूर किया। विद्यालय में जनपद के प्रथम स्मार्ट क्लास की स्थापना की। गणित का बगीचा और लाइब्रेरी स्थापित किया, जिसमें करीब 4000 किताबें हैं। विद्यालय में बच्चों की नामांकन संख्या 95 से 188 पहुंचाया। छात्रों की उपस्थिति भी 90 प्रतिशत के ऊपर पहुंचा दी।

पहले भी मिल चुके ये पुरस्कार

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वर्ष 2019 में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय चुना गया था। 2022 में आईसीटी पुरस्कार, आदर्श पाठ योजना पुरस्कार, नवविचारोत्सव पुरस्कार, राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक चुनने के साथ ही वर्ष 2021 में राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। शिक्षक रविकांत द्विवेदी ने शिक्षा के साथ ही बच्चों को खेलकूद की भी व्यवस्था किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story