TRENDING TAGS :
Mirzapur News: तीन साल तक लिव इन रिलेशन, फिर घुमाने के बहाने कर दिया कांड
Mirzapur News: पुलिस ने भदोही जनपद के औराई निवासी राजेन्द्र बिन्द को गिरफ्तार किया, जिसका खुलासा एसपी ओ पी सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। घटना में प्रयुक्त पिकअप व आलाकत्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही हैं।
Mirzapur News (Image From Social Media)
Mirzapur News: मिर्जापुर में मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम लुरकुटिया में सड़क किनारे खेत में मिले एक महिला के शव की पहचान करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। 3 साल तक लिव इन रिलेशन में रहने के बाद घुमाने के बहाने महिला को लाकर वारदात को अंजाम दिया गया था। उसके दिव्यांग पुत्र लोलर को बरकछा में फेंक दिया था। पुलिस ने भदोही जनपद के औराई निवासी राजेन्द्र बिन्द को गिरफ्तार किया, जिसका खुलासा एसपी ओ पी सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता के दौरान किया। घटना में प्रयुक्त पिकअप व आलाकत्ल बरामद कर आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
भदोही निवासी अशोक पुत्र सोमारू निवासी डुडवा धरमपुर भदोही ने 1 मार्च को भाई की पत्नी मालती की हत्या कर शव को खेत में फेकने व उसके पुत्र रौनक उर्फ लोलर को मारने की नियत से पुल से नीचे फेकने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
आरोपी को 2 मार्च को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर राजेन्द्र बिन्द को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल सूजा बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया। आरोपी ने बताया कि मालती करीब 3 वर्षों तक उसके साथ लिव-इन-रिलेशन में रही।
करीब 1 वर्ष पूर्व विनोद गौतम नाम के व्यक्ति के साथ शादी कर लिया, मालती द्वारा बार-बार धमका कर राजेन्द्र बिन्द से पैसे की मांग की जाती थी। फिर से उसी के साथ रहने के लिए दबाव बना रही थीं। जिससे परेशान होकर मालती से पीछा छुड़ाने के लिए उसे बुलाकर उसकी हत्या कर शव को मड़िहान में सड़क किनारे खेत में फेंक दिया गया था। मालती के पुत्र रौनक को मारने की नीयत से पुल से नीचे फेंक दिया था । जिसे अस्पताल का भर्ती कराया गया हैं।