Mirzapur News: घर पर कार्य करने वाला दूधिया ही निकला कातिल, जानिए क्यों हुई महिला की हत्या

Mirzapur News: जयपाल यादव महिला के घर पशुओं का दूध दुहने आता था। इसी दौरान जयपाल का महिला से अवैध संबंध बन गया। महिला की अनुपस्थिति में जयपाल ने उसके बहू से भी जबरदस्ती संबंध बना लिया था।

Brijendra Dubey
Published on: 11 Aug 2024 1:20 PM GMT
Mirzapur News - Pic - Newstrack
X

Mirzapur News - Pic - Newstrack 

Mirzapur News: मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के अतरौली गांव में बीते 27 जुलाई को महिला की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दूधिया ने महिला की हत्या को अंजाम दिया था। पिछले 7-8 वर्षों से महिला के घर पशुओं का दूध दुहने के लिए दूधिया आता था। इसी दौरान महिला और दूधिया के बीच सम्बन्ध बन गया था। दूधिया ने महिला के न रहने पर बहू के साथ भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया था। बहू की शिकायत पर महिला ने बहू को बेटे के साथ मुंबई भेज दिया।

बहू के जाने के बाद एक दिन महिला से बहू के साथ संबंध बनाने को लेकर हत्यारोपी युवक का विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी जयपाल यादव ने महिला के ऊपर फर्राटा पंखे से वार कर हत्या की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को इसी मामले में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मामले में खुलासा न करने को लेकर फटकार लगाया था। मंत्री के फटकार के एक दिन बाद एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अतरौली में दिनांक 27 जुलाई को एक महिला का शव उसके घर में ही बरामद हुआ था। जिसके सर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना कर रही थी। परंतु मामले का खुलासा नहीं हो पा रहा था। शनिवार को पीड़ित परिवार के पास उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल भी पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अधिकारियों को मामले के खुलासे को लेकर फटकार लगाई थी। आज पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घर में काम करने आने वाला दूधिया सावित्री देवी मृतका के घर करीब 7-8 वर्षों से पशुओं का दूध निकाल कर उसे डेयरी में बेचने के लिए ले जाया करता था।

इसी बीच दोनों का सम्बन्ध हो गया और आपस में मिलने जुलने लगे। इसी दौरान जयपाल यादव की नियत मृतका की बहू पर खराब हो गयी और दूधिया ने जबरदस्ती करके मृतका की बहू से संबंध स्थापित कर लिया था। इस बात का पता जब सास सावित्री देवी को पता चला तो उन्होंने बहू को अपने बेटे के साथ मुंबई भेज दिया। जिससे दूधिया जयपाल यादव नाराज चल रहा था और इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर कहा सुनी होती रहती थी। 27 जुलाई को भी इसी बात को लेकर कहा सुनी हुई तो जयपाल ने वहीं रखे फर्राटा पंखे से महिला के ऊपर हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि जबरदस्ती अवैध संबंध के चलते एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पड़कर जेल भेज दिया है। परंतु बड़ा सवाल यह है कि वृद्धा का उसमें क्या कसूर था?

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story