TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Mirzapur News: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष 15 घायल, 14 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mirzapur News: कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में 10 से 15 लोग घायल हो गए।

Brijendra Dubey
Published on: 25 July 2023 2:59 PM GMT

Mirzapur News: कछवां थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में 10 से 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों कछवां सीएचसी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में कमलेश बिंद और कमला बिंद के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। सुबह खेत के मेड़ को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस बीच ग्राम प्रधान उमाशंकर बिंद ने मौके पर पहुंचकर समझाने की कोशिश की। मगर, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चलने लगे। प्रधान समेत 10 से 15 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही कछवां पुलिस ने मौके पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक पक्ष ने ग्राम प्रधान उमाशंकर पर आरोप लगा रहा है। ग्राम प्रधान मंझवा विधायक के प्रतिनिधि हैं और उन्होंने समझौता कराने की बजाए उकसाया। जिसके चलते यह घटना हुई है। ग्राम प्रधान का कहना है कि इनके परिवार से ग्राम पंचायत चुनाव के समय से ही हमारा विरोधी रहा है। हम तो सुलह समझौते के लिए वहां गए थे। लोग हमें गलत बता रहे हैं।

पुलिस ने दी ये जानकारी

सीओ नगर परमानंद कुशवाहा ने बताया कि कछवां क्षेत्रांतर्गत तिवारीपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। कछवां पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी हैं। मिर्जापुर जिले में कुछ दिन पूर्व संतनगर थाना क्षेत्र में भी जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। जिसमें संत नगर थाना प्रभारी को गंभीर चोटें आई थीं।

Brijendra Dubey

Brijendra Dubey

Next Story