Mirzapur News: गोली मारने के मामले में पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर, भाजपा की पूर्व विधायक पति पर है हमला करवाने का आरोप

Mirzapur News: गोली से घायल उदय मालवीय की पत्नी ने एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की मांग की हैं। कहा कि अब तक अपराधी खुले आम घूम रहे है। जिन्हें मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाये।

Brijendra Dubey
Published on: 19 Jan 2024 4:19 PM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Pic:Newstrack)

Mirzapur News: कटरा कोतवाली क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास विवादित भूमि को लेकर गोली से घायल पीड़ित पक्ष का का 4 दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। गोली से घायल उदय मालवीय की पत्नी ने एसपी को पत्र सौंपकर न्याय की मांग की हैं। कहा कि अब तक अपराधी खुले आम घूम रहे है। जिन्हें मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तार किया जाये।

जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के सोहता अड्डा के पास जमीनी विवाद में 15 जनवरी को दोपहर नकाबपोश ने उदय मालवीय को गोली मार दी थी। कंधे पर गोली लगने से घायल उदय को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेण्टर में भर्ती में भर्ती कराया गया था। जिन्हें बाद में वाराणसी रेफर कर दिया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया था। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी अभिनंदन ने मौके पर निरीक्षण किया था। गोली लगने की जानकारी मिलते ही कटरा कोतवाली पुलिस के साथ एएसपी सिटी व सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया था। मामला एक राजनैतिक परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस फूंक फूंक कर कदम बढ़ा रही हैं।

पीड़ित उदय मालवीय ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया कहा कि, मेरी पत्नी रत्ना मालवीय जिस दिन हमे गोली लगी थी। उसी दिन तहरीर लेकर थाने गई थी, लेकिन पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं किया। उदय ने कहा कि,"भाजपा के पूर्व विधायक सूचीस्मिता मौर्य के पति संजय मौर्य ने हमला करवाया है। उदय मालवीय की पत्नी ने बताया कि थाने पर उन्हें करीब चार घंटे तक बैठाया गया। साहब के नहीं होने की बात कह कर उन्हें वापस कर दिया गया। कहा गया कि आपसे वार्ता किया जाएगा। लेकिन अब तक न तो मामला दर्ज किया गया और नहीं कोई उनसे मिलने आया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story