Mirzapur News: चर्चित मुकेश हत्या कांड के मुख्य गवाह को हत्या आरोपी ने मारी गोली, हालत गंभीर

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली के अर्जुनपुर नहर के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में 22 वर्षीय शुभम मिश्रा शुक्लहा को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

Brijendra Dubey
Published on: 16 July 2023 2:14 AM GMT

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली के अर्जुनपुर नहर के पास शनिवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में 22 वर्षीय शुभम मिश्रा शुक्लहा को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घायल युवक को मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है। घायल युवक एक वर्ष पहले हुए चर्चित मुकेश हत्या कांड का मुख्य गवाह है। शनिवार को रात शहर शुक्लहा वाले घर से अपने गांव के घर अर्जुनपुर जा रहा था। हत्या के आरोपी मनी यादव और उसके साथियो पर गोली मारने का युवक आरोप लगा रहा है. घायल युवक के मुताबिक दो बाइक पर पांच बदमाश सवार थे पहले फायरिंग किया उससे बच गया मैं बाद में दौड़ाकर पकड़ कर गोली मारी है. हत्या के आरोपी मनी यादव ने गोली चलाई है उसके दो साथियों ने पकड़ रखा था। अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. साथ ही घायल युवक ने बताया कि पहले भी जान से मारने की धमकी देता था गवाही को लेकर।

जानिए क्या है पूरा मामला

कटरा कोतवाली के दुर्गा बाजार में एक वर्ष पहले हुए चर्चित मुकेश हत्याकांड का मुख्य गवाह शुभम मिश्रा है। शुभम मिश्रा ने हत्या के आरोपी मनी यादव और उसके साथियो पर गोली मारने का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले जमानत पर जेल छूटा हत्यारोपी मनी यादव, जेल से छूटने के बाद सैकड़ो गाडिओ के लाव लश्कर के साथ हूटर बजाते हुए घर पहुचा था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था मनी यादव के साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. फरार होने के बाद मृतक मुकेश के पिता से रंगदारी मांग कर की थी फायरिंग, एक हप्ते पहले ही तीसरी बार दर्ज हुआ था मुकदमा, फरार मनी यादव को पुलिस ढूंढ नही पाई थी। फरारी के दौरान गवाह को गोली मारी है.जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीकांत प्रजापति ने घटना की जानकारी ली.उन्होंने बताया की शुभम मिश्रा ने मनी यादव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। इनके तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है आरोपी की तलाश की जा रही है जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी. घायल युवक की हालत ठीक है डॉक्टर ने बताया है कि एक्सरे किया गया हैं चोट का निशान है बुलेट नहीं मिला है जांच की जा रही है।

Brijendra Dubey

Brijendra Dubey

Next Story