×

Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री के पत्र लिखने के बाद भी नहीं कोई कार्रवाई, निषाद पार्टी के कार्यकर्ता ने परेशान होकर DM से लगाई मदद की गुहार

Mirzapur News: एसडीएम सदर ने श्यामधर निषाद को निर्माण कार्य करने के लिए 4 तारीख को कब्जा दिलाने का आश्वासन मिला है।

Brijendra Dubey
Published on: 2 Feb 2024 8:22 AM GMT
Mirzapur News: कैबिनेट मंत्री के पत्र लिखने के बाद भी नहीं कोई कार्रवाई, निषाद पार्टी के कार्यकर्ता ने परेशान होकर DM से लगाई मदद की गुहार
X

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के तहसील सदर के नौगांव निवासी निषाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने अपना दर्द बयां किया। सरकार की तरफ से सरकारी पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए कलेक्ट्रेट का चक्कर लगा रहे है। श्यामधर निषाद ने लेखपाल पर आरोप लगाया कि, सरकारी पट्टे की जमीन मापी कर लेखपाल ने कब्जा नहीं दिला रहे है। श्यामधर निषाद पिछले 27 तारीख को कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे थे। उस वक्त जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। आनंद खनन में तहसील से कलेक्टर पहुंचे तहसीलदार ने मध्यस्थता कर उनका भूख हड़ताल खत्म करवाया था। इसके बाद तहसीलदार ने भूख हड़ताल खत्म करवाया और आश्वासन दिया कल से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया।

जानिए क्या है निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की पीड़ा

यूपी के मिर्जापुर जिले के सदर तहसील के नौगांव गांव के रहने वाले श्यामधर निषाद वर्तमान में निषाद पार्टी कार्यकर्ता है। जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष है। श्यामधर अपने परिवार के साथ कलेक्टर परिसर पहुंचकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाने लगे। श्यामधर निषाद जिलाधिकारी मदद करो की गुहार लगाई। पिछले 27 तारीख को श्यामधर निषाद भूख हड़ताल पर बैठे थे। उसे वक्त भूख हड़ताल पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की बैठने की वजह से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया था। उसी वक्त तहसीलदार सदर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर श्यामधर निषाद से अगले दिन से निर्माण कार्य का आश्वासन देकर से श्यामधर निषाद का भूख हड़ताल खत्म करवाया। श्यामधर निषाद और झल्लर को सरकारी आवास मिला है।


इन दोनों लोगों को आवास बनाने के लिए आवासीय पट्टा भी मिला है। श्यामधर निषाद ने भूख हड़ताल खत्म कर अपने आवास के निर्माण कार्य को करने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाते रहे लेकिन कोई मदद नहीं मिली। श्याम धन निषाद निषाद पार्टी के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के पास जाकर उन्हें पत्र सौंप कर न्याय की गुहार लगाई। संजय निषाद ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा लेकिन कैबिनेट मंत्री के पत्र लिखने के बावजूद भी कार्यवाही नहीं हो पाई। श्यामधर निषाद अपने परिवार के साथ आज सुबह कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी मदद करो की गुहार लगाने लगे। एसडीएम सदर ने श्यामधर निषाद को निर्माण कार्य करने के लिए 4 तारीख को कब्जा दिलाने का आश्वासन मिला है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During her career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story