×

Mirzapur News: अफीम तस्कर गिरफ्तार, कार में छिपा रखी थी 22 किलो अफीम

Mirzapur News: देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को 22.365 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।

Brijendra Dubey
Published on: 5 March 2024 12:34 PM GMT
अफीम तस्कर के साथ पुलिस।
X

अफीम तस्कर के साथ पुलिस। (Pic: Newstrack)

Mirzapur News: मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अन्तर्राजीय अफीम तस्कर का पुलिस ने पर्दाफ़ाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चेकिंग के दौरान देहात कोतवाली पुलिस ने 23 करोड़ की अफीम के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार किया है। 22 किलो अफीम कार में छिपाकर झारखंड से मध्य प्रदेश ले जाया जा रहा था। अफीम के साथ साथ एक कार को बरामद किया गया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


22.365 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

मिर्जापुर जिले की देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध विशेष कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर को 22.365 किलो अफीम सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह तस्करी रिनाल्ट फ्ल्यूवेन्स कार में छिपाकर की जा रही थी। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अफीम की कीमत 23 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मिर्जापुर पुलिस ने अबतक की अफीम तस्करी पर सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अफीम तस्कर झारखंड के डाल्टेनगंज से इंदौर ले जा रहा था। इंदौर से विभिन्न प्रांतो के जनपदों में सप्लाई होना था। शातिर अफीम तस्कर कार में केबिन बनाकर अफीम को छिपा कर ले जा रहा था ताकि किसी को पता न चले।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने दी जानकारी

मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा मोड़ के पास पुलिस ने कार से अफीम बरामद करते हुए एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि एक अन्तर्राज्यीय अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर कार में अफीम छिपाकर झारखंड से मध्य प्रदेश के इंदौर ले जा रहा था। कार में केबिन बनवाकर 22.365 किलोग्राम छिपाकर रखा गया था। अफीम के साथ गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अफीम तस्कर हेमंत धानुक है जो मध्य प्रदेश के इंदौर का रहने वाला है। पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इसके अन्य साथियों और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story