Mirzapur News: पल्लवी पटेल ने BJP को किया टारगेट बोली- कमाई नहीं होगी, फसल नहीं बेच पाएंगे, बच्चों को पढ़ाना होगा मुश्किल

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले के लालगंज से होकर राजगढ़ ब्लॉक तक पल्लवी पटेल ने जन संवाद पखवाड़ा यात्रा निकाल कर जनता से मुखातिब हुई।

Brijendra Dubey
Published on: 31 Jan 2024 8:20 AM GMT
Pallavi Patel In Mirzapur
X

Pallavi Patel In Mirzapur (Photo: Social Media)

Mirzapur News: मिर्जापुर में जन संवाद पखवाड़ा के तहत अपना दल कमेरावादी का यात्रा 11वें दिन लालगंज ब्लाक के लहंगपुर गांव में पहुंचा। जनसंवाद के दौरान पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि भारतीय समाज में भगवान राम के लिए आस्था क्या कम थी। आस्था कल भी था आज भी है और कल भी रहेगी। पूछा कि मंदिर बनने से आपको क्या मिला? कहा कि आपने झोला भर-भर कर दान दिया।

भाजपा पर जमकर साधा निशाना पल्लवी पटेल

यूपी के मिर्जापुर जिले के लालगंज से होकर राजगढ़ ब्लॉक तक पल्लवी पटेल ने जन संवाद पखवाड़ा यात्रा निकाल कर जनता से मुखातिब हुई। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि," जिसने सबको बनाया उसका घर आप बनाओगे। जितना पैसा चला गया जितना पैसा प्रतिष्ठा पर खर्च किया गया। अगर आप लोगों ने उतना पैसा समाज के लोगों को दिया होता तो हर घर में छत पड़ गई होती। उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने जा रहे हैं तो लाठी मिल रही है। 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला के न्याय की मांग की जा रही है। लोग लखनऊ में बैठे हैं।

जनता से पूछा कि 5 किलो राशन से परिवार आगे बढ़ सकता है? महीने भर वह खा सकता है। एक सिलेंडर मिलने के बाद क्या दूसरा भरवा सकते हैं? विकास का मतलब हमें नाली खड़जा और हैंडपंप बताया जाता है। आजादी के 75 साल में नाली नहीं रही 10 साल और नहीं रहेगा कुछ घट तो जाएगा नहीं। हैंडपंप के बगैर पानी पी रहे हैं 5 साल और पी लेंगे कुछ नहीं बिगड़ेगा। कमाई नहीं होगी, फसल नहीं बेंच पाएंगे और बच्चों को पढ़ा नहीं पाएंगे तो स्थिति खराब होगी।"

रात्रि में पूर्व भाजपा नेता से मिली

सिराथू की विधायक पल्लवी पटेल मिर्जापुर पहुंचकर पूर्व भाजपा के बड़े नेता मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंची। मनोज श्रीवास्तव के यहां ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया गया। पल्लवी पटेल के साथ उनकी माता कृष्णा पटेल भी साथ में मनोज श्रीवास्तव के घर पहुंची थी। पल्लवी पटेल कृष्णा पटेल और मनोज श्रीवास्तव के साथ उनके कार्यकर्ताओं के बीच एक बैठक हुई। उसे बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस दौरान पल्लवी पटेल मीडिया से बात करने को तैयार नहीं हुई।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh from Kanpur. I Started career with Jagran Prakashan and then joined Hindustan and Rajasthan Patrika Group. During my career in journalism, worked in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi.

Next Story