×

Mirzapur: बस्ती में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मची दहशत, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Mirzapur: जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव पहड़ी बस्ती में सोमवार को मगरमच्छ दिखायी देने के बाद हड़कंप मच गया।

Brijendra Dubey
Published on: 4 March 2024 10:30 AM GMT
mirzapur news
X

बस्ती में मगरमच्छ देख ग्रामीणों में मची दहशत (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव पहड़ी बस्ती में सोमवार को मगरमच्छ दिखायी देने के बाद हड़कंप मच गया। करीब दस फीट लंबा मगरमच्छ को गाँव के शपथ मुनि कोल के घर के सामने चहलकदमी करते हुए देखा गया। जिसे देख कर कुत्ते भौंक रहे थे। अगल बगल बांधे गए मवेशियों के छटपटाने पर गृहस्वामी शपथमुनि की नींद खुली तो देखा कि दस फीट लंबा मगरमच्छ घर के भीतर की ओर बढ़ता चला आ रहा है। इसके बाद आदिवासी परिवार शोर मचाने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों इकट्ठा हो गया और मगरमच्छ को रस्सी के सहारे बंद कर वन विभाग को सूचित किया।

जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी के मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के भटवारी गांव में मगरमच्छ के आने से दहसत फैल गया। घुस रहे मगरमच्छ को देख गृहस्वामी ने परिजनों को जगाते हुए शोरगुल मचाया। शोर सुनकर बस्ती के लोग भी लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के मुँह पर बोरा फेंककर उसे आगे बढ़ने से रोकते हुए घेर लिया। गाँव में मगरमच्छ के घुसने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। भारी भरकम जलीय जीव को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही। जो अपने आशियाना जल को छोड़कर गाँव में पहुंचा था।

ग्रामीणों ने जलीय जीव आने की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी और स्थानीय पुलिस ने बस्ती में मगरमच्छ के आने की जानकारी वन विभाग से शेयर किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनदरोगा अजय प्रकाश, वनरक्षक अरविन्द कुमार, नीटू शर्मा, शीतला बख्श सिंह, रामदास आदिवासी ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ पर काबू पाया। बांस और बल्ली के सहारे उसे बांधा गया।भारी भरकम दस फीट के मगरमच्छ को ट्रैक्टर ट्राली पर लादा गया। जिसे मेजा ददरी जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया। मगरमच्छ को गांव से बाहर जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story